नई दिल्ली, जुलाई 18। शेयर में एक से बढ़कर एक शेयर हैं। कई शेयरों ने एक साल में पैसा डबल तो कई शेयरों ने कई गुना तक कर दिया है। ऐसा ही एक शेयर रामा फॉस्फेट का। रामा फॉस्फेट के शेयर ने निवेशकों का पैसा कुछ ही समय में कई गुना कर दिया है। अगर आप भी इस शेयर के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो यहां पर ले सकते हैं। आइये जानते हैं कि इस शेयर कितने दिनों में निवेशकों को मालामाल कर दिया।
1 साल में पैसा कर दिया कई गुना
रामा फॉस्फेट के शेयर ने निवेशकों का पैसा एक साल में ही कई गुना कर दिया है। अगर किसी निवेशक ने रामा फॉस्फेट के शेयर में आज से एक साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 6.5 लाख रुपये है। वहीं अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में केवल 1 माह पहले ही 1 लाख रुपये लगाया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 1.48 लाख रुपये है। यही नहीं अगर किसी ने केवल 6 महीने पहले रामा फॉस्फेट के शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होता, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 3.49 लाख रुपये होगी।
रामा फॉस्फेट ने दिया 648 फीसदी का रिटर्न
रामा फॉस्फेट के शेयर ने पिछले 1 साल में करीब 648 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल पहले यह शेयर करीब 43 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं शुक्रवार को यह 319.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस प्रकार इसने बीते एक साल में करीब 648 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।यही नहीं अगर इस शेयर का बीते 6 महीने का रिटर्न देखा जाए तो यह 249 प्रतिशत का रहा है। इसके अलावा रामा फॉस्फेट ने एक माह के अंदर ही करीब 49 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
डॉली खन्ना ने कर रखा है रामा फॉस्फेट में निवेश
देश की जानीमानी निवेशक डॉली खन्ना ने रामा फॉस्फेट के शेयर में निवेश कर रखा है। इनके पास इस वक्त रामा फॉस्फेट के 3,12,509 शेयर हैं। यह शेयर प्रतिशत में करीब 1.77 प्रतिशत होते हैं। वहीं रामा फॉस्फेट का शेयर शुक्रवार को 319.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस दिन बीएसई में कंपनी के करीब 39086 शेयर में ट्रेडिंग हुई। इस दौरान रामा फॉस्फेट का शेयर जहां न्यूनतम 310 रुपये तक गया वहीं इसने अपना उच्चतम स्तर 328 रुपये का बनाया।
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
