नई दिल्ली। स्टेट बैंक बचत की कई योजनाएं चलाता है। इसी में से एक है आरडी की। इस स्कीम में थोड़ा थोड़ा पैसे लगाकर लोग अपनी बचत को बड़ा बना सकते हैं। इस वक्त ब्याज दरें तेजी से कम हो रही हैं। ऐसे में अगर अभी से लम्बे समय की आरडी शुरू कर दी जाए तो आज की तारीख में तय हुआ ब्याज मिलता रहेगा। एसबीआई की आरडी में निवेश शुरू होने के वक्त मिलने वाला ब्याज आरडी पूरा होने तक मिलता रहता है। ऐसे में अगर बाद में ब्याज दरें गिरती भी हैं तो आपका नुकसान नहीं होगा। एसबीआई की आरडी में अगर आप आज 1000 रुपये का निवेश शुरू करें तो यह करीब 1.59 लाख रुपये हो जाता है। आइये जानते हैं कि आरडी ब्याज दरें क्या हैं, और इतना फंड कितने दिनों में तैयार हो सकता है।
पहले जानें एसबीआई आरडी की ब्याज दरें
एसबीआई 1 साल से लेकर 10 तक की आरडी की सुविधा देता है। इस वक्त एसबीआई एक साल से लेकर 2 साल तक की आरडी पर पर 5.10 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं 3 साल से लेकर 5 साल तक की आरडी पर बैंक 5.30 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा एसबीआई अपनी आरडी पर 5 साल से लेकर 10 तक की आरडी पर 5.40 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
जानिए वरिष्ठ नागरिकों को एसबीआई आरडी पर कितना दे रहा है ब्याज
एसबीआई अपनी आरडी पर वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ा ज्यादा ब्याज दे रहा है। बैंक 1 साल से लेकर 2 साल की आरडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 5.60 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं बैंक 3 से 5 साल की आरडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 5.80 फीसदी ब्याज दे रहा है। इसके अलावा 5 साल से लेकर 10 साल तक की आरडी पर बैंक 6.20 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
एसबीआई आरडी में 1000 रुपये महीने का निवेश कैसे बन जाएगा डेढ़ लाख रुपये
-एसबीआई आरडी में शुरू करें 1000 रुपये महीने का निवेश
-इस निवेश को 10 साल तक चलाएं
-इस पर मिलेगा 5.40 फीसदी का ब्याज
-10 साल बाद तैयार हो जाएगा 1.59 लाख रुपये का फंड
अगर वरिष्ठ नागरिक करें एसबीआई आरडी में 1000 रुपये महीने का निवेश तो और ज्याद हो जाएगा
एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ा ज्यादा ब्याज देता है। एसबीआई इस वक्त 5 से 10 साल की अपनी आरडी में वरिष्ठ नागिरकों को 6.20 फीसदी ब्याज दे रहा है।
-एसबीआई आरडी में शुरू करें 1000 रुपये महीने का निवेश
-इस निवेश को 10 साल तक चलाएं
-इस पर मिलेगा 6.20 फीसदी का ब्याज
-10 साल बाद तैयार हो जाएगा 1.66 लाख रुपये का फंड
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
