नई दिल्ली। पोस्ट ऑफिस बचत की कई योजनाएं चलाता है। इसी में से एक है आरडी की। इस स्कीम में थोड़ा-थोड़ा पैसे लगाकर लोग अपनी बचत को बड़ा बना सकते हैं। इस वक्त ब्याज दरें तेजी से कम हो रही हैं। ऐसे में अगर अभी से लम्बे समय की आरडी शुरू कर दी जाए तो आज की तारीख में तय हुआ ब्याज मिलता रहेगा। पोस्ट ऑफिस की आरडी में निवेश शुरू होने के वक्त मिलने वाला ब्याज आरडी पूरा होने तक मिलता रहता है। ऐसे में अगर बाद में ब्याज दरें गिरती भी हैं तो आपका नुकसान नहीं होगा। पोस्ट ऑफिस की आरडी में अगर आप आज 1000 रुपये का निवेश शुरू करें तो यह करीब 1.62 लाख रुपये हो जाता है। आइये जानते हैं कि आरडी ब्याज दरें क्या हैं, और इतना फंड कितने दिनों में तैयार हो सकता है।
पहले जानें पोस्ट ऑफिस आरडी की ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस 5 की आरडी की सुविधा देता है। इस वक्त पोस्ट ऑफिस अपनी 5 साल की आरडी पर पर 5.80 फीसदी ब्याज दे रहा है। पोस्ट ऑफिस आरडी को आगे बढ़ाने की सुविधा भी देता है। जैसे ही 5 साल पूरे हों, लोग एक आवेदन को देकर अपनी आरडी को फिर से आगे बढ़ा सकते हैं। यह कितनी भी बार किया जा सकता है।
पहले जानें पोस्ट ऑफिस की 5 साल आरडी में कितना बढ़ेगा पैसा
-पोस्ट ऑफिस आरडी में शुरू करें 1000 रुपये महीने का निवेश
-इस निवेश को 5 साल तक चलाएं
-इस पर मिलेगा 5.80 फीसदी का ब्याज
-5 साल बाद तैयार हो जाएगा 69,694 रुपये का फंड
जानें पोस्ट ऑफिस आरडी में 1000 रुपये महीने का निवेश कैसे बन जाएगा डेढ़ लाख रुपये
-पोस्ट ऑफिस आरडी में शुरू करें 1000 रुपये महीने का निवेश
-इस निवेश को 10 साल तक चलाएं
-इस पर मिलेगा 5.80 फीसदी का ब्याज
-10 साल बाद तैयार हो जाएगा 1.62 लाख रुपये का फंड
जानिए 15 साल में कितना हो जाएगा यह फंड
-पोस्ट ऑफिस आरडी में शुरू करें 1000 रुपये महीने का निवेश
-इस निवेश को 15 साल तक चलाएं
-इस पर मिलेगा 5.80 फीसदी का ब्याज
-15 साल बाद तैयार हो जाएगा 2.86 लाख रुपये का फंड
जानिए बैंकों की आरडी की ब्याज दरें
-उत्कर्ष लघु वित्त बैंक : 8.00 फीसदी
-फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक : 7.50 फीसदी
-जन लघु वित्त बैंक : 7.50 फीसदी
-उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक : 6.50 फीसदी
-इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक : 7.15 फीसदी
जानिए कुछ और बैंकों की ब्याज दरें
-इंडसइंड फर्स्ट बैंक : 7.00 फीसदी
-यस बैंक : 7.00 फीसदी
-एचडीएफसी बैंक : 5.50 फीसदी
-एक्सिस बैंक : 5.50 फीसदी
-एसबीआई बैंक : 5.40 फीसदी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
