नयी दिल्ली। शेयर बाजार में जोखिम अधिक होता है। इसीलिए निवेशक दूसरे माध्यमों में पैसा लगाना ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। मगर ये भी सच है कि जितना शेयर बाजार में जखिम है उतना ही अधिक यहां मुनाफा भी है। जोखिम की बात करें तो मिड और स्मॉल कैप शेयरों में ये और भी ज्यादा है। मगर यदि कोई जोखिम ले सके तो वे इन शेयरों में अच्छा रिटर्न हासिल कर सकता है। असल में पिछले 1 साल में मिड और स्मॉल कैप शेयरों में कुछ अच्छी रिकवरी देखी गई है। यहां हम आपको 3 सबसे अच्छे मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों के बारें में बताएंगे, जो आपको अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।
रेप्को होम फाइनेंस
रेप्को होम फाइनेंस का शेयर अपने मौजूदा भाव से करीब 59 फीसदी तक चढ़ सकता है। इसके लिए 290 रु का टार्गेट तय किया गया है, जबकि इसका मौजूदा भाव 182 रु के करीब है। पिछले एक साल में कंपनी ने कैपिटल मार्केट पर उधार के लिए अपनी निर्भरता कम कर दी है। इसका 95 फीसदी लोन बैंक और नेशनल हाउसिंग बैंक से आता है। इसकी बैलेंस शीट में लिक्विडिटी भी बढ़ी है। हालांकि पिछले मुद्दों (रेत खनन और तमिलनाडु में रजिस्ट्रेशन पर प्रतिबंध) से कंपनी की ग्रोथ प्रभावित हुई है। मगर लॉकडाउन के धीरे-धीरे खत्म होने से इसके कारोबार में ग्रोथ की उम्मीद है। शेयर को 290 रु के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है।
एसआरएफ
एसआरएफ के शेयर में 25 फीसदी तेजी का अनुमान है। इसका शेयर इस समय 4114 रु के करीब है, जो 25 फीसदी की बढ़त के साथ 5170 रु तक जा सकता है। कंपनी के प्रबंधन को इसकी स्पेशियलिटी केमिकल सेगमेंट की इनकम में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है, जो इसकी कुल इनकम में 23 फीसदी योगदान देती है। कंपनी को अपने बोर्ड से 10 अरब रु जुटाने की भी मंजूरी मिली हुई है। इस पैसे के केमिकल सेगमेंट में लगाए जाने की उम्मीद है। एसआरएफ ने हाल ही में अपने पैकेजिंग फिल्म्स सेगमेंट की क्षमता का विस्तार भी किया है। शेयर को 5170 रु के टार्गेट के साथ खरीदा जा सकता है।
जुबिलेंट लाइफ साइंसेज
इस शेयर में 18 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। इस तेजी से कंपनी का शेयर 975 रु तक जा सकता है। कंपनी की आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। कंपनी की इनकम ग्रोथ में आंशिक रूप से कोरोना की वजह से अस्थायी मंदी आई। असल में रेडिओफार्मा, सीडीएमओ और लाइफ साइंसेज केमिकल्स सेगमेंट में इसकी इनकम प्रभावित हुई। मगर इसकी स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। शेयर को 975 रु के टार्गेट के साथ खरीदा जा सकता है।
नोट : इन सभी शेयरों के बारे में सलाह और टार्गेट मोतीलाल ओसवाल की तरफ से दिया गया है। अगर आप इन शेयरों में निवेश करना चाहते हैं तो किसी प्रोफेश्नल एडवाइजर से सलाह ले सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
