नई दिल्ली, फरवरी 11। आमतौर पर नए साल पर लोग कुछ नया करने का संकल्प लेते हैं। कुछ लोग निवेश शुरू करने का संकल्प करते हैं। ऐसे में अगर किसी ने यहां बताए जा रहे में निवेश किया होगा, तो उसका पैसा दोगुना से ज्यादा हो चुका है। वहीं अगर यह निवेश दिवाली के आसपास किया गया होगा तो यह निवेश अब बढ़कर 7 गना तक हो चुका है। ऐसा ही होता है शेयर बाजार। अगर सही शेयर में निवेश किया जाए तो यह कुई गुना तक हो सकता है। आइये जानते हैं इस शानदार शेयर के बारे में।
जानिए इस मल्टीबैगर शेयर के बारे में
इस शेयर का नाम है मैगेलैनिक क्लाउड। मैगेलैनिक क्लाउड शेयर का रेट 1 जनवरी 2022 को 75.45 रुपये था। वहीं यह शेयर आज यानी 11 फरवरी 2022 को बढ़कर 294.70 रुपये हो गया है। एक तरह से देखा जाए तो इस शेयर ने इसी साल में करीब 290 फीसदी का फायदा अभी तक करा दिया है। अगर पिछले 3 महीने का इस शेयर का रिटर्न देखा जाए तो यह 38.90 रुपये के रेट से बढ़कर 294.70 रुपये के स्तर पर आ चुका है। इस प्रकार इस शेयर ने करीब 600 फीसदी का फायदा करा दिया है।
जानिए मैगेलैनिक क्लाउड के रेट के बारे में और कुछ
मैगेलैनिक क्लाउड के शेयर ने बीते 1 हफ्ते में 21.50 फीसदी का फायदा कराया है। इस दौरान सभी पांचों कारोबारी सत्रों में इसमें अपर सर्किट लगा है। वहीं अगर बीते 1 माह की बात करें तो इसका रेट 101 रुपये से बढ़कर 294.70 रुपये के स्तर पर आ चुका है। इस प्रकार से इस दौरान इसने करीब 190 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए किस तेजी से बढ़ा पैसा
मैगेलैनिक क्लाउड के शेयर में निवेश करने वालों को तगड़ा फायदा हुआ है। अगर किसी ने आज से 1 हफ्ते पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1.21 लाख रुपये हो गई है। इसके अलावा अगर किसी निवेशक ने 1 महीने पहले इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू बढ़कर 2.90 लाख रुपये हो गई है। इसी प्रकार से अगर किसी ने नए साल पर यानी 1 जनवरी 2022 को इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब करीब 3.90 लाख रुपये हो गई है। वहीं अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में आज से 3 महीने पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब करीब 7 लाख रुपये हो गई है।
जानिए मैगेलैनिक क्लाउड कंपनी के बारे में
मैगेलैनिक क्लाउड एक आईटी सेक्टर की कंपनी है। यह एक स्मॉल कैप कंपनी है। इस कंपनी का का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 741 करोड़ रुपये है। यह शेयर फिलहाल ऑलटाइम हाई पर कारोबार कर रहा है। वहीं इस कंपनी के शेयर का रेट 52 हफ्तों में सबसे कम 37.25 रुपये रहा था। यह कंपनी लगातार लाभांश देने वाली कंपनी है। जानकारों के हिसाब से यह शेयर काफी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में अगर किसी को निवेश करना हो तो थोड़ा थोड़ा करके निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें



Click it and Unblock the Notifications