Kisan Vikas Patra : किसान विकास पत्र (केवीपी) एक सरकारी बचत स्कीम है। यह देश की एकमात्र सरकारी स्कीम हैं, जहां पर पैसा करने के बाद डबल हो जाता है। सरकार ने हाल ही में किसान विकास पत्र स्कीम का ब्याज बढ़ा दिया है। इसके चलते अब इस स्कीम में सरकारी गारंटी के साथ पैसा जल्द डबल होगा। इसके अलावा यह भी जानना जरूरी है कि देश में केवल पोस्ट ऑफिस में जमा पैसा ही पूरी तरह से सुरक्षित होता है। पोस्ट ऑफिस में जमा पैसे की गारंटी भारत सरकार देती है। जमा पैसे की यह गारंटी देश के बैंकों में भी नहीं मिलती है।

पहले जानिए अब कितनी है ब्याज दर और कब डबल होगा पैसा
किसान विकास पत्र यानी केवीपी में इस वक्त 7 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। इस ब्याज को 1 अक्टूबर 2022 से ही बढ़ाया गया है। इस ब्याज दर के साथ निवेश किया गया पैसा 123 महीने (10.3 साल) में डबल हो जाता है।
जानिए न्यूनतम निवेश कितना है
किसान विकास पत्र में न्यूनतम निवेश 1000 रुपये का किया जा सकता है। वहीं अगर इससे ज्यादा निवेश करना है तो वह 100 रुपये के गुणांक में किया जा सकता है। जहां तक अधिकतम निवेश की बात है तो इसकी कोई भी सीमा नहीं है। यानी केवीपी में अधिकतम कितना भी निवेश किया जा सकता है।

कैसे कर सकते हैं केवीपी में निवेश
देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर किसान विकास पत्र (केवीपी) को खरीदा जा सकता है। केवीपी में अकेले या संयुक्त नाम से निवेश किया जा सकता है। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति एक से ज्यादा केवीपी प्रमाणपत्र लेना चाहता है, तो खरीद सकता है। इसे खरीदने के बाद इसको जरूरत पड़ने पर गिरवी रख कर लोन भी लिया जा सकता है। अगर आप चाहें तो किसान विकास पत्र दूसरे के नाम ट्रांसफर भी कर सकते हैं।

जानिए अधिकतम फायदा कैसे लें
अगर किसान विकास पत्र में हर माह निवेश किया जाए तो 123 महीने के बाद हर माह दोगुना पैसा वापस मिल सकता है। इस क्रम को जितना अधिकतम समय तक चलाया जाए, उतना ही बाद में फायदा मिल सकता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
