नयी दिल्ली। नये साल में अगर आप बेहतर रिटर्न का विकल्प देख रहे हैं तो आपके लिए एफडी में निवेश अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वैसे भारत में फिक्स्ड डिपॉजिट या एफडी सुरक्षा के लिहाज से भी काफी लोकप्रिय निवेश आइडिया माना जाता है। वे निवेशक जो फिक्स्ड रिटर्न और शेयर बाजार की तरह के जोखिम से बचना चाहते हैं उनके लिए एफडी काफी शानदार विकल्प है। अगर आप नये साल में एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ एफडी योजनाओं के बारे में जिनमें आपको 8.75 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है। इन एफडी योजनाओं में आपके लिए 1, 2, 3 और 5 साल के लिए निवेश करने का ऑप्शन है। बता दें कि बैंकों के अलावा नॉन-बैंकिंग फाइनेंसिंग कंपनियाँ या एनबीएफसी के पास भी आप एफडी करवा सकते हैं। हम आपको ऐसी ही सात एनबीएफसी की एफडी के बारे में बतायेंगे।
एलआईसी हाउसिंग और श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी की यूनिट है। ये एक से पांच साल तक की एफडी की सुविधा देती है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की 1 साल की एफडी में आपको 7.50 फीसदी, 2 साल में 7.55 फीसदी, 3 साल और 5 साल में 7.60 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस की एफडी में आपको और भी तगड़ा ब्याज मिल सकता है। इसकी एक वर्षीय एफडी में 7.80 फीसदी, दो वर्षीय एफडी में 8.00 फीसदी, तीन वर्षीय एफडी में 8.60 फीसदी और 5 साल में 8.75 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
श्रीराम सिटी यूनियन, पीएनबी हाउसिंग भी अच्छे विकल्प
श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस भी एक, दो, तीन और पांच वर्ष की एफडी का विकल्प दे रही है, जिनमें आपको क्रमश : 7.80 फीसदी, 8.00 फीसदी, 8.60 फीसदी और 8.75 फीसदी का ब्याज मिल सकता है। इसके अलावा पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की एफडी में भी आपको अच्छा ब्याज मिल सकता है। इसकी सकी एक वर्षीय एफडी योजना में आपको 8.05 फीसदी, दो वर्षीय एफडी में 8.10 फीसदी, तीन वर्षीय एफडी में 8.20 फीसदी और 5 साल में 8.45 फीसदी का ब्याज मिलेगा। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल में एक साल की एफडी पर 7.60 फीसदी, दो साल पर 7.90 फीसदी और तीन तथा पांच साल पर 8.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
और भी हैं विकल्प
बजाज फाइनेंस आपको अच्छा निवेश ऑप्शन दे रही है, जिनमें जोरदार ब्याज मिल सकता है। बजाज फाइनेंस की एक वर्षीय एफडी में 7.60 फीसदी, दो वर्षीय एफडी में 7.90 फीसदी के अलावा तीन और पांच साल की एफडी पर 8.10 फीसदी का ब्याज मिल सकता है। वहीं प्रमुख फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी इन चारों अवधियों में एक समान 7.50 फीसदी का ब्याज दे रही है। आईसीआईसीआई होम फाइनेंस में 1 साल पर 7.40 फीसदी, दो साल 7.55 फीसदी, तीन साल पर 7.60 फीसदी और पांच साल पर 7.70 का ब्याज मिलेगा।
यह भी पढ़ें - 5जी की दिशा में अगला कदम, ट्रायल के लिए स्पेक्ट्रम देगी सरकार
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
