Investment Planning on Diwali 2024 for Senior Citizens: इस दिवाली पर सिर्फ मिठाई ही नहीं बल्कि आप अलग-अलग तरह से निवेश शुरू करके अपने बुढ़ापे को वित्तीय रूप से मजबूत बना सकते हैं। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं या फिर बुढ़ापे के लिए निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो चलिए आपको फटाफट बताते हैं कि कैसे आप इस दिवाली पर अलग-अलग तरह से इंवेस्टमेंट प्लानिंग कर सकते हैं।

1. पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश करें
निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस स्कीम भी सीनियर सिटीजन के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। पोस्ट ऑफिस कई तरह के इन्वेस्टमेंट स्कीम ऑफर करता है। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल होता है कि उन्हें किस योजना में निवेश करना चाहिए। आप अलग-अलग पोस्ट ऑफिस स्कीम जैसे पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड डिपॉजिट, रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम, मंथली सेविंग स्कीम, आदि की ब्याज दर चेक कर सकते हैं और इनमें निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
2. म्यूचुअल फंड
म्यूचुअल फंड की स्कीम में दो तरह से निवेश किया जाता है। पहला एसआईपी और दूसरी लंपसम यानी एकमुश्त। अगर आपके पास निवेश करने के लिए एकमुश्त रकम नहीं है तो आप एसआईपी के जरिए हम महीने थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करके बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।
3. फिक्स्ड डिपॉजिट
कई बैंकों ने एफडी पर ज्यादा ब्याज देने के लिए अलग-अलग एफडी स्कीम लॉन्च करते हैं। बैंक एफडी हमेशा से ही निवेश का सबसे सुरक्षित ऑप्शन रहा है। पिछले कुछ दिनों में एफडी की ब्याज दरों में बंपर बढ़ोत्तरी के चलते निवेश के लिए कई लोग की पहली पसंद एफडी बन गई है।
4. अलग-अलग सरकारी योजनाओं में निवेश करें
अटल पेंशन योजना के जरिये भी आप अपने बुढ़ापे को सुरक्षित कर सकते हैं। ऐसे लोग जो करदाता नहीं है वे इस योजना में निवेश कर सकते हैं। निवेश करने के लिए आपकी उम्र 40 साल तक होनी चाहिए। इसमें 60 साल की उम्र तक इसमें निवेश किया जा सकता है।
5. डिजिटल गोल्ड में करें इंवेस्ट
डिजिटल गोल्ड में निवेश करना काफी सुरक्षित है और इसे आसानी से बच भी सकते हैं। आसान भाषा में डिजिटल गोल्ड ऑनलाइन सोना खरीदने का एक तरीका है। आप सिर्फ एक रुपये का सोना खरीद कर भी डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications