नई दिल्ली, जनवरी 11। जब निवेश की बात आती है, तो लंबी अवधि के निवेश को हमेशा प्राथमिकता दी जानी चाहिए, क्योंकि इसमें हाई रिटर्न मिलता है। लंबी अवधि के निवेश का मतलब फिक्स्ड इनकम निवेश है, जिससे जोखिम कम और मुनाफा अधिक रहता है। लंबी अवधि की कैपिटल एसेट्स वे होती हैं जो ट्रांसफर की तारीख से 36 महीने से अधिक समय तक निवेशक के पास रहें। लंबी अवधि के निवेश को सबसे अधिक प्राथमिकता भी दी जाती है क्योंकि वे निवेशक को एक सिक्योर फाइनेंशिल फ्यूचर ऑफर करती हैं। आज लोगों के सामने निवेश के कई ऑप्शन हैं, जिससे वे कंफ्यूज हो सकते हैं। मगर हम आपको लंबी अवधि के हिसाब से बेस्ट 5 ऑप्शनों की जानकारी देंगे।
एम्प्लोई प्रोविडेंट फंड
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या ईपीएफओ इस रिटायरमेंट बेनेफिट स्कीम को संभालता है। यदि आप किसी कंपनी या संगठन में कर्मचारी के रूप में काम करते हैं, तो आप अपने वेतन का एक हिस्सा ईपीएफ योजना में योगदान करते होंगे। इतनी ही राशि आपकी कंपनी भी योगदान करती है। उसके बाद कुल राशि ईपीएफओ के पास जमा की जाती है। ईपीएफओ इस राशि पर आपको हर साल ब्याज देता है।
पीपीएफ
पीपीएफ का मतलब पब्लिक प्रोविडेंट फंड है। यह एक लंबी अवधि की निवेश स्कीम है जो उन लोगों के बीच लोकप्रिय है जो लगातार रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं। पीपीएफ खाते वाले व्यक्ति इस खाते में अपनी बचत जमा करते हैं। जब कोई आवेदक पीपीएफ योजना में शामिल होता है, तो उनके लिए एक पीपीएफ खाता खोला जाता है, जहां हर महीने पैसा जमा किया जाता है और ब्याज की कैल्कुलेशन की जाती है।
आरबीआई सेविंग्स बांड
आरबीआई सेविंग्स बांड भारत सरकार द्वारा जारी किए जाते हैं और भारतीय नागरिकों के लिए निवेश के लिए उपलब्ध होते हैं। आरबीआई के ये बॉन्ड एसबीआई, 12 नेशनल बैंकों और स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के माध्यम से खरीदे जा सकते हैं। ये बॉन्ड अनिवासी भारतीयों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इनकी छह साल की मैच्योरिटी अवधि होगी और यह 8 फीसदी की वार्षिक दर से ब्याज दिलाएंगे।
सुकन्या समृद्धि योजना
यह भारत सरकार की छोटी बचत जमा योजना है जिसे विशेष रूप से लड़कियों के लिए डिज़ाइन किया गया है और बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के हिस्से के रूप में शुरू किया गया है। कार्यक्रम को एक लड़की की शिक्षा और शादी के खर्च को कवर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सुकन्या समृद्धि खाता किसी भी लड़की के जन्म के बाद किसी भी समय शुरू किया जा सकता है जब तक कि वह दस वर्ष की आयु तक नहीं पहुंच जाती। इसे आप न्यूनतम 250 रुपये जमा राशि के साथ खोल सकते हैं।
डायनेमिक बॉन्ड फंड
डायनेमिक बॉन्ड फंड एक तरह का म्यूचुअल फंड है जो डेट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करता है। ध्यान रहे कि ब्याज दर में उतार-चढ़ाव का डेट फंड रिटर्न पर प्रभाव पड़ता है, और लंबी अवधि के फंड अन्य डेट फंडों की तुलना में गिरती दरों से अधिक लाभान्वित होते हैं। सरकारी प्रतिभूतियां और कॉरपोरेट बॉन्ड, साथ-साथ अन्य डेब्ट और करेंसी इंस्ट्रूमेंट, इन बॉन्ड के प्राथमिक निवेश हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी सरकारी बांड को सॉवरेन का दर्जा प्राप्त होता है, जिसका मतलब है कि डिफ़ॉल्ट की कोई संभावना नहीं है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications