नई दिल्ली, जून 13। यदि आप जोखिम से बचने वाले निवेशक हैं और दोहरे अंकों में रिटर्न के चक्कर में नहीं पड़ें हैं, मगर बावजूद इसके अपने किसी बेहद खास वित्तीय लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। बिना जोखिम लिए रिटायरमेंट फंड बनाने, बच्चों की शिक्षा, शादी, घर खरीदने आदि जैसे लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हम आपको यहां 5 बेस्ट निवेश विकल्पों की जानकारी देंगे। ये ऐसी योजनाएं हैं, जिनमें आपकी पूंजी सुरक्षित रहती है और गारंटीड रिटर्न भी मिलता है। जिन योजनाओं की जानकारी हम देने जा रहे हैं वे सभी सरकारी हैं और इसलिए काफी सुरक्षित भी हैं। जानते हैं इन योजनाओं की डिटेल।
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई)
यह सरकारी पेंशन योजना है, जिसमें निवेशकों को दस साल तक गारंटीड पेंशन मिलती है। 31 मार्च 2022 या उससे पहले योजना में निवेश करने वालों को अगले 10 साल के लिए 7.40 फीसदी ब्याज मिलेगा। आपको मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक आधार पर पेंशन पाने का ऑप्शन मिलेगा। पीएमवीवीवाई में अधिकतम निवेश 15 लाख रुपये प्रति वरिष्ठ नागरिक तक सीमित है और पीएमवीवीवाई में अधिकतम मासिक पेंशन 9,250 रुपये प्रति वरिष्ठ नागरिक है।
सीनियर सिटीजेन सेविंग्स स्कीम (एससीएसएस)
एससीएसएस 60 साल या इससे अधिक वाले लोगों के लिए है। एससीएसएस खाता 5 साल में मैच्योर होता है। आप एक से अधिक एससीएसएस खाते खोल सकते हैं, लेकिन सभी खातों में संयुक्त निवेश 15 लाख रुपये से अधिक नहीं हो सकता है। इस योजना पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से टैक्सेबल लगता है। आपकी इनकम के हिसाब से टैक्स लगेगा।
सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए विशेष स्कीम है। एसएसवाई 21 साल की योजना है और इस योजना के तहत खाता 10 साल से कम उम्र की बच्ची के नाम पर ही खोला जा सकता है। अगर बेटी 7 साल की है तो एसएसवाई की मैच्योरिटी तब होगी जब बेटी 28 साल का हो जाएगी। केवल मेडिकल मामले में आधार पर समय से पहले योजना से बाहर निकलने की अनुमति है। लड़की के 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद, उसकी उच्च शिक्षा के लिए जमा राशइ का अधिकतम 50% निकाला जा सकता है।
अटल पेंशन योजना
इस योजना के तहत ग्राहकों को कम से कम 1000 रुपये की निश्चित न्यूनतम पेंशन मिलेगी। अधिकतम पेंशन राशि 5000 रु है। 18-40 वर्ष की आयु का कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में निवेश कर सकता है। इस योजना में ग्राहक को मासिक पेंशन मिलती है और उसके बाद उसके पति/पत्नी को उपलब्ध होगी और उनकी मृत्यु के बाद, ग्राहक की 60 वर्ष की आयु में जमा की गई पेंशन राशि उसके नॉमिनी व्यक्ति को वापस कर दी जाएगी।
पीपीएफ
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) सबसे लोकप्रिय दीर्घकालिक निवेश योजनाओं में से एक है और इसके लिए 15 वर्षों तक नियमित योगदान की आवश्यकता होती है। एक व्यक्ति दो पीपीएफ खाते खोल सकता है। एक अपने लिए और दूसरा नाबालिग बच्चे के लिए। लेकिन एक वित्तीय वर्ष में दोनों खातों में अधिकतम निवेश 1.5 लाख रुपये से अधिक नहीं हो सकता। पीपीएफ खाते में हर साल कम से कम 500 रुपये का निवेश करना होता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
