नई दिल्ली, अगस्त 30। शेयर बाजार में रिलायंस एक जानी मानी कंपनी है। कल यानी 29 अगस्त को रिलायंस की एजीएम हुई है। इस एजीएम में हुए ऐलानों के चलते शेयर बाजार के जानकार इस कंपनी में निवेश की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही इन जानकारों ने रिलायंस के शेयर का रेट कहां तक जा सकता है, इस पर अपनी राय भी बताई है। सभी जानकार तगड़े मुनाफे की बात कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि अगर अभी निवेश किया जाए तो कितना फायदा कमाया जा सकता है।
पहले जानिए रिलायंस की एजीएम में क्या हुआ
रिलायंस की कल यानी 29 अगस्त 2022 को हुई एजीएम में निवेश को लेकर बड़े ऐलान हुए है। इस दौरान बताया गया है कि 5जी फोन सेवा को दिवाली तक लांच कर दिया जाएगा। इसके अलावा दिसंबर 2023 तक 5जी सेवा पूरे देश में उपलब्ध हो जाएगी। 5जी फोन सेवा के विस्तार पर कंपनी 2 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। रिलायंस ने कहा है कि उसकी आय 2027 तक दोगुनी हो जाएगी। ऐसे में कंपनी को बिना ज्यादा कर्ज लिए अपने निवेश कार्यक्रम को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
बच्चों को दी बड़ी जिम्मेदारी
मुकेश अंबानी ने एजीएम के दौरान यह भी बताया कि किस बच्चे को किस सेक्टर की कंपनियों में काम दिया जा रहा है। हालांकि मुकेश अंबानी ने यह साफ नहीं किया है कि वह अपने ग्रुप का बंटवारा किस तरह करेंगे, लेकिन अगर बच्चों की बीच बंटी जिम्मेदारी को देखा जाए, तो स्थिति साफ हो जाती है। बाजार के जानकार भी इस बारे में जानना चाहते थे। ऐसा होने से कंपनी बिना किसी विवाद के आगे बच्चों के बीच काम करती रहेगी।
जानिए रिलायंस को क्या बताए गए हैं टार्गेट
- सीएलएसए ने रिलायंस के शेयर में निवेश की सलाह दी है। इसी के साथ रिलायंस के शेयर का प्राइस टारगेट 3180 रुपये बताया है।
- जीएस ने रिलायंस के शेयर में निवेश की सलाह दी है। इसी के साथ रिलायंस के शेयर का प्राइस टारगेट 3225 रुपये बताया है।
- यूबीएस ने रिलायंस के शेयर में निवेश की सलाह दी है। इसी के साथ रिलायंस के शेयर का प्राइस टारगेट 3150 रुपये बताया है।
जानिए 3 और जानकार कंपनियों के रिलायंस के प्राइस टारगेट
- जेपी मार्गन ने रिलायंस के शेयर में निवेश की सलाह दी है। इसी के साथ रिलायंस के शेयर का प्राइस टारगेट 3965 रुपये बताया है।
- जैफरीज ने रिलायंस के शेयर में निवेश की सलाह दी है। इसी के साथ रिलायंस के शेयर का प्राइस टारगेट 2980 रुपये बताया है।
- सिटी ने रिलायंस के शेयर में निवेश की सलाह दी है। इसी के साथ रिलायंस के शेयर का प्राइस टारगेट 2810 रुपये बताया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold-Silver Price: सेफ-हेवन माना जाता है सोना-चांदी, फिर भी कीमतों में गिरावट क्यों आ रही, जानिए बड़ी वजह



Click it and Unblock the Notifications