नई दिल्ली, नवंबर 10। बढ़ती लागत को देखते हुए, माता-पिता अपनी बेटियों को बेहतर जीवन देने के लिए बचत और निवेश करने के कई तरीके अपनाते हैं। हालांकि, अधिकांश निवेश ऑप्शन कुछ जोखिमों या सीमाओं के साथ आते हैं। पर कोई भी माता-पिता अपनी बेटी के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पैसे की बचत करते हुए कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगा। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए बचत करना चाह रहे हैं तो केंद्र सरकार की एक योजना आपके बहुत काम आ सकती है। ये है सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई)। ये एक ऐसी योजना है जिस पर आपको जरूर ध्यान देना चाहिए। आगे जानिए इस योजना की पूरी डिटेल।
मिलेगी सरकारी गारंटी
एसएसवाई एक सरकारी सपोर्ट और गारंटी वाली निवेश योजना है जिसका उद्देश्य बेटियों के फ्यूचर के लिए बचत करना है। योजना के तहत रिटर्न की गारंटी सरकार देती है। इसके अलावा, माता-पिता भी एसएसवाई खाते में जमा राशि पर टैक्स बेनेफिट का आनंद ले सकते हैं।
कितनी है मौजूदा ब्याज दर
फिलहाल एसएसवाई जमा पर 7.6 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही है। यह दर सरकार द्वारा हर तिमाही में संशोधित की जाती है। हालांकि पिछली कई तिमाहियों से केंद्र सरकार ने एसएसवाई खाते की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। एसएसवाई ब्याज दर अन्य छोटी बचत योजनाओं (जैसे पब्लिक प्रोविडेंट फंड, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट आदि) की तुलना में अधिक है। यह वर्तमान में अधिकतर प्रमुख सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों द्वारा दी जा रही एफडी पर ब्याज दरों से भी बेहतर है।
क्या था इस योजना का मकसद
एसएसवाई को केंद्र सरकार ने अपने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत लॉन्च किया था। तब से सरकार ने एसएसवाई जमा पर अन्य बचत योजनाओं की ब्याज दरों की तुलना में अधिक ब्याज दर की पेशकश की है। शिक्षा की बढ़ती लागत और बाकी हर चीज के बारे में चिंतित माता-पिता के लिए ये स्कीम सुरक्षा और उच्च ब्याज दर के लिहाज से निवेश का बेहतरीन विकल्प है।
खाते की मैच्योरिटी अवधि
एसएसवाई खाता 21 साल में मैच्योर होता है। इसलिए अगर आप 5 साल की बेटी के लिए एसएसवाई खाता खोलते हैं, तो खाता 21 साल के बाद मैच्योर हो जाएगा, यानी जब बेटी 26 साल की हो जाएगी। हालांकि, शादी के कारण 18 साल की उम्र के बाद एसएसवाई खाते से पैसा निकालने की अनुमति है। बेटी 18 वर्ष की आयु के बाद खुद योजना में पैसा जमा कर सकती है जबकि माता-पिता भी इसे जारी रख सकते हैं।
अधिकतम 1.5 लाख रु की निवेश सीमा
एसएसवाई खाता सिर्फ 10 साल से कम उम्र की बच्ची के नाम से ही खोला जा सकता है। एक परिवार में दो एसएसवाई खाते खोले जा सकते हैं। एसएसवाई के तहत, एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम जमा राशि की लिमिट 1.5 लाख रुपये है। कोई भी लड़की के नाम पर 250 रुपये जमा करके एसएसवाई खाता खोल सकता है। एसएसवाई खाते के तहत ब्याज दर किसी वित्तीय वर्ष की किसी भी तिमाही में बदल सकती है, इसलिए पहले से मैच्योरिटी राशि की सटीक गणना संभव नहीं है। हालांकि 15 साल तक 1.5 लाख रुपये की जमा राशि पर 7.6 फीसदी का रिटर्न मानें तो 21 साल बाद मैच्योरिटी राशि लगभग 66 लाख रुपये होने की उम्मीद की जा सकती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
