नई दिल्ली, फरवरी 23। इसमें कोई शक नहीं है कि एफडी या पोस्ट ऑफिस स्कीम से न केवल बेहतर बल्कि कई गुना रिटर्न आपको शेयरों से मिल सकता है। वैसे भी एफडी रेट्स इस समय काफी कम हैं और पोस्ट ऑफिस की योजनाओं की ब्याज दरें काफी समय से नहीं बढ़ी हैं। एफडी पर आपको इस समय 6-7 फीसदी से अधिक रिटर्न नहीं मिलेगा। जहां तक शेयरों की बात है तो उनमें जोखिम होता है। सही शेयर चुनने के लिए जानकारी और रिसर्च जरूरी है। मगर ब्रोक्रेज फर्म कुछ शेयरों के लिए सलाह देती हैं, जिनके लिए एक टार्गेट भी सेट होता है। हम यहां आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जिसे एक मशहूर ब्रोक्रेज फर्म ने खरीदारी की सलाह दी है। ये शेयर आपको एफडी पर मिल रहे रिटर्न के मुकाबले काफी कम समय में 5 गुना मुनाफा करा सकता है।
हिकल शेयर
प्रमुख ब्रोक्रेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने हिकल के शेयर को 500 रु के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदारी की सलाह दी है। हिकाल का मौजूदा बाजार मूल्य 375 रु है। फर्म ने इस टार्गेट की समयावधि एक साल तय की है। यानी एक साल में हिकल का शेयर 500 रु का टार्गेट छू सकता है। यदि हिकल 500 रु तक जाता है तो 375 रु के भाव के मुकाबले यह 33 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
कम समय में ज्यादा फायदा
33 फीसदी से अधिक का रिटर्न मौजूदा एफडी रेट से करीब करीब 5 गुना है। वहीं यदि आप एक साल की एफडी कराएं तो आपको और भी कम ब्याज दर ऑफर की जाएगी। क्योंकि 6-7 फीसदी की ब्याज दर आम तौर पर 5 साल की एफडी पर मिलती है। यानी कम समय में तगड़े रिटर्न के लिए हिकल के शेयर पर दांव लगाया जा सकता है।
34 साल पुरानी कंपनी
हिकल लिमिटेड, फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र में एक्टिव, साल 1988 में शुरू की गयी एक स्मॉल कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 4,641.66 करोड़ रु है। हिकल के प्रमुख आय प्रोडक्ट्स में फार्मास्यूटिकल्स, एक्सपोर्ट इंसेंटिव्स, सेल ऑफ सर्विसेज, स्क्रैप और अन्य ऑपेरिंटग रेवेन्यू शामिल हैं। 31-12-2021 को समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी ने 515.10 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की, जो पिछली तिमाही की कुल आय 469.93 करोड़ रुपये से 9.61 फीसदी और पिछले साल की इसी तिमाही की कुल आय 463.81 करोड़ रुपये से 11.06 फीसदी अधिक रही।
मुनाफा और प्रमोटर की हिस्सेदारी
दिसबर तिमाही में कंपनी ने 45.20 करोड़ रु का मुनाफा दर्ज किया। 31 दिसंबर 2021 तक कंपनी में प्रमोटरों की 68.77 फीसदी हिस्सेदारी थी, जबकि एफआईआई (विदेशी निवेशक) की 6.91 फीसदी, डीआईआई (घरेलू निवेशक) की 0.38 फीसदी हिस्सेदारी थी।
कैसा रहा शेयर का प्रदर्शन
आज हिकल का शेयर 363.75 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह इसी भाव पर खुला और कारोबार के दौरान 382.40 रु तक चढ़ा। अंत में यह 12.70 रु या 3.49 फीसदी की तेजी के साथ 376.45 रु पर बंद हुआ। इसके 52 हफ्तों का शिखर 742.00 रु और निचला स्तर 142.85 रु रहा है। हिकल के शेयर का 5 दिनों का रिटर्न निगेटिव 2.60 फीसदी, एक महीने का रिटर्न निगेटिव 2.36 फीसदी, 6 महीनों का रिटर्न 39.27 फीसदी और 2022 में अब तक का रिटर्न 29.25 फीसदी रहा है। मगर एक साल का इसका रिटर्न 133 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications