नई दिल्ली, अप्रैल 25। लार्ज-कैप फंड कम जोखिम लेने वाले और लगातार रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए बेहतर हैं। इन फंड का रिटर्न आपकी निवेश अवधि पर निर्भर होता है। सलाह यह दी जाती है कि आप इन फंडों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए कम से कम पांच से सात साल के लिए निवेश करें। लार्ज-कैप फंड कई बेनेफिट प्रदान करते हैं। वे अपना पैसा उन फर्मों में लगाते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड बढ़िया हो। इससे होता है यह है कि रिस्क लगभग खत्म हो जाता है और तगड़े मुनाफे की उम्मीद अधिक रहती है। हम आगे 3 रेटिंग एजेंसी क्रिसिल द्वारा टॉप रैंक और रेटिंग वाले लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड योजनाओं की डिटेल शेयर करेंगे। ये फंड मुख्य रूप से रिटर्न जनरेट करने के लिए लार्ज-कैप कंपनियों में निवेश करते हैं।
आईडीबीआई इंडिया टॉप 100 इक्विटी फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
यह लार्ज-कैप फंड इनवेस्को म्यूचुअल फंड का एक ओपन एंडेड फंड है। फंड की डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ स्कीम के तहत इसके पास 586.21 करोड़ रुपये की एसेट अंडर मैनेजमेंट या एयूएम है। 19 अप्रैल 2022 के इस फंड का एनएवी 42.52 रुपये है। फंड का एक्सपेंस रेशियो 1.32% है, जो इसके कैटेगरी एवरेज से ज्यादा है। यह अपनी कैटेगरी का मीडियम साइज फंड है।
कम से कम कितना निवेश जरूरी
इस फंड में निवेश के लिए, एक साथ निवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 5000 रुपये और एसआईपी के लिए 500 रुपये है। इसमें कोई लॉक-इन अवधि नहीं है। हालांकि, 365 दिनों या 1 साल के भीतर रिडेम्पशन पर 1% एक्जिट लोड है। अपने लॉन्च के बाद से इसने 15.14 फीसदी औसत वार्षिक रिटर्न दिया है। फंड का इक्विटी में 96.71% निवेश है, जिसमें से 69.02% लार्ज-कैप शेयरों में, 11.46% मिड-कैप शेयरों में और 5.23% स्मॉल-कैप शेयरों में है।
यूटीआई मास्टरशेयर यूनिट स्कीम - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
यह लार्ज-कैप फंड यूटीआई म्यूचुअल फंड से ओपन एंडेड है। इस फंड की डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ एयूएम 9853.39 करोड़ रुपये की है। 19 अप्रैल 2022 को घोषित एनएवी 200.1269 रुपये है। इस फंड का एक्सपेंस रेशियो इसके कैटेगरी एवरेज के समान है, जो 1.13% है। यह अपनी कैटेगरी का मीडियम साइज फंड है। इस फंड में निवेश शुरू करने के लिए, एकमुश्त और एसआईपी दोनों के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 100 रुपये है।
कितना दिया रिटर्न
इसमें भी कोई लॉक-इन अवधि नहीं है, हालांकि, 365 दिनों के भीतर रिडेम्पशन पर या 10% से अधिक निवेश राशि निकालने पर 1% एक्जिट लोड है। अपने लॉन्च के बाद से इसने 15.14% औसत वार्षिक रिटर्न दिया है। फंड का इक्विटी में 96.8% निवेश है, जिसमें से 73.07% लार्ज-कैप शेयरों में, 7.54% मिड-कैप शेयरों में और 3.93% स्मॉल-कैप शेयरों में है।
इनवेस्को इंडिया लार्जकैप फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
यह ओपन-एंडेड लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड इनवेस्को म्यूचुअल फंड का है। फंड की डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ स्कीम में 601.85 करोड़ रुपये का एसेट अंडर मैनेजमेंट है। 19 अप्रैल 2022 को घोषित एनएवी 48.65 रुपये है। इसका एक्सपेंस रेशियो 0.9% है, जो इसकी श्रेणी के औसत एक्सपेंस रेशियो से कम है। इस फंड में कोई लॉक-इन अवधि नहीं है। एग्जिट लोड भी जीरो है। अपने लॉन्च के बाद से इसने 15.14% औसत वार्षिक रिटर्न दिया है। फंड का इक्विटी में 98.03% निवेश है, जिसमें से 69.28% लार्ज-कैप शेयरों में है, 6.47% मिड-कैप शेयरों में है, और 7.39% स्मॉल-कैप शेयरों में है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications