नयी दिल्ली। नया साल नयी आशा के साथ आता है और जैसा 2020 बीता है उसे देखते हुए 2021 से लोग कुछ ज्यादा ही उम्मीद कर रहे होंगे। अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेत दिख रहे हैं, जिससे हालात बेहतर होने संभावना जताई जा रही है। जहां तक निवेश का सवाल है तो जैसे-जैसे इकोनॉमी में सुधार होगा निवेश से मिलने वाले रिटर्न भी बेहतर होंगे। उदाहरण के लिए पिछले कुछ महीनों में शेयर बाजार ने काफी जोरदार वापसी की है, जिससे निवेशकों के नुकसान भरपाई हुई। बल्कि कई शेयर ऐसे हैं जिन्होंने कई गुना रिटर्न दिया। इसी तरह म्यूचुअल फंड के रिटर्न भी बेहतर हुए हैं। कोरोना महामारी के बावजूद कई स्कीमों ने 70 फीसदी या इससे ज्यादा तक रिटर्न दिया है। अगर आप नये साल में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो हम यहां आपको 7 बढ़िया ऑप्शन के बारे में बताएंगे। इन ऑप्शन में निवेश से आपको पैसों की दिक्कत नहीं होगी।
शेयर बाजार है बढ़िया ऑप्शन
सबसे पहला ऑप्शन शेयर बाजार ही है। शेयर बाजार आपका बहुत जल्द पैसा डबल कर सकता है। मगर यहां जोखिम है। इसलिए जोखिम को कम करने के लिए आप ऐसे ही किसी शेयर में पैसा न लगाएं बल्कि किसी एक्सपर्ट, वित्तीय सलाहकार या ब्रोकिंग फर्म की सलाह लें और उसी हिसाब से चुनिंदा शेयरों में पैसा लगाएं। वित्तीय सलाहकार आपको आपके जोखिम लेने की क्षमता के अनुसार सलाह देंगे।
म्यूचुअल फंड (इक्विटी) देता है तगड़ा रिटर्न
म्यूचुअल फंड की बुनियादी तौर पर 2 कैटेगरी होती हैं। इनमें डेब्ट और इक्विटी शामिल हैं। इक्विटी स्कीम में पैसा (एक निश्चित अनुपात तक) शेयर मार्केट में ही लगाया जाता है। इसलिए यहां से तगड़ा रिटर्न मिलने की संभावना बरकरार रहती है। जैसे इस साल में 70 फीसदी तक रिटर्न देने वाली स्कीम इक्विटी की ही है। इक्विटी स्कीम में पैसा लगाने से पहले उसकी रेटिंग जरूर देखें।
कम खतरे के लिए डेब्ट फंड बेस्ट
म्यूचुअल फंड की डेब्ट स्कीम में कम खतरा होता है। यहां शेयर बाजार के उलट ज्यादातर पैसा डेब्ट उपकरणों (बॉन्ड या सरकारी प्रतिभूति आदि) में निवेश किया जाता है। यहां रिटर्न निश्चित रहता है, मगर आपका पैसा सुरक्षित रहेगा। इसलिए नये साल में निवेश करने वालों के लिए डेब्ट स्कीम एक बढ़िया ऑप्शन रहेगा।
मालामाल कर सकता है गोल्ड
अगस्त में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद गोल्ड की चमक काफी फीकी हुई है। मगर बावजूद इसके गोल्ड का रिटर्न इस साल काफी तगड़ा रहा है। एक्सपर्ट्स ने आगे सोने के रेट ऊपर जाने की भी संभावना जताई है। वैसे भी पिछले 10-12 सालों की बात करें तो गोल्ड ने 1-2 बार ही निगेटिव रिटर्न दिया है। बाकी आप अगर गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं तो गोल्ड ईटीएफ एक बढ़िया ऑप्शन रहेगा।
एफडी की बढ़ सकती हैं ब्याज दर
2020 में एफडी की ब्याज दरें काफी घटी हैं। पर ये अभी भी निवेश के लिए सुरक्षित ऑप्शन है। एफडी पर आपको इस समय 6-7 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये दरें 8-9 फीसदी तक हैं। बाकी अगले साल एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की भी संभावना जताई गई है। असल में इकोनॉमी में सुधार हो रहा, जिससे दरों में वृद्धि संभव है।
छोटी बचत योजना
पोस्ट ऑफिस की कई छोटी बचत योजनाएं हैं, जिनमें आपको एफडी से ज्यादा ब्याज मिल सकता है। पीपीएफ के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र जैसी स्कीम भी ऑफर करता है जिनमें आपका पैसा दोगुना हो जाएगा। वहीं बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना काफी बेहतर है। नये साल में आप पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट में भी निवेश कर सकते हैं। टाइम डिपॉजिट में एफडी की तरह निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम भी बढ़िया रहेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
