बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आज के समय में फाइनेंशियल प्लानिंग करना बहुत जरूरी है। हां ये बात सच है कि सभी के निवेश की क्षमता अलग-अलग होती है।
नई दिल्ली: बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आज के समय में फाइनेंशियल प्लानिंग करना बहुत जरूरी है। हां ये बात सच है कि सभी के निवेश की क्षमता अलग-अलग होती है। आपको बताना चाहेंगे कि यदि आपके इनकम का साधन सीमित है तो यह ध्यान रखें कि निवेश वहीं करें जहां पैसे सुरक्षित रहे और आपका निवेश बिना रिस्क बेहतर रिटर्न दे।

इसके लिए कुछ माता-पिता को अच्छे निवेश विकल्पों की तलाश होती है। अगर आप भी उन्हीं में शामिल हैं तो यहां हम कुछ शानदार विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे पढ़ें, और आप भी अपने बच्चों के लिए निवेश करें, ताकि उन्हें भविष्य में किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। फ्यूचर की प्लानिंग के लिए हमें लंबे समय के लिए निवेश करना चाहिए। बता दें कि लंबे समय के लिए निवेश के लिए म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा ऑप्शन होता है।
बाजार में चाइल्ड म्यूचुअल फंड भी मौजूद
ये बात भी सच है कि बच्चे के पैदा होते ही खर्चे शुरू हो जाते हैं लेकिन 2-3 साल का होने पर लोगों को बच्चे की पढ़ाई और बाकी जरूरतों के लिए सिस्टमैटिक ढंग से पैसे की जरूरत पड़ती है। खास बात ये है कि ये जरूरत वक्त के साथ बढ़ती जाती जिन्हें पूरा करने के लिए बच्चे के माता पिता उसके लिए शुरू से ही बचत करना शुरू कर देते हैं। बहुत से लोग पीपीएफ अकाउंट चलाते हैं तो कुछ उसके नाम फिक्स्ड डिपॉजिट भी करते हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि आप अपने बच्चे के नाम पर म्यूचुअल फंड्स में भी निवेश कर सकते हैं। बाजार में ऐसे कुछ म्यूचुअल फंड हैं, जिनके चाइल्ड प्लान भी मौजूद हैं। इनमें पिछले 10 या 15 साल में शानदार रिटर्न मिला है। आपको बता दें कि जब आप अपने बच्चे के नाम पर निवेश करते हैं तो आपका ज्वाइंट अकाउंट नहीं होता है बल्कि बच्चे के माता पिता या कानूनी अभिभावक रीप्रेजेंट करते हैं। फॉर्म को भरते समय पैरेंट्स या अभिभावक के पैन कार्ड की डिटेल दी जाती है। बच्चे के बालिग होने पर अकाउंट का स्टेटस नाबालिग से बालिग होने तक के लिए सभी ट्रांजैक्शन रोक दिए जाते हैं।
जानिए बेहतरीन चाइल्ड म्यूचुअल फंड्स
अपने बच्चों के लिए आप लार्ज, मिड और मल्टीकैप कैटेगरी में निवेश कर सकते हैं। बच्चों के लिए आईसीआईसीआई प्रू, निफ्टी इंडेक्स फंड, डीएसपी मिडकैप फंड, एसबीआई फोकस्ड इक्विटी फंड या एसबीआई मैग्नम मल्टीकैप फंड अच्छे फंड साबित हो सकते हैं। इन फंड्स में निवेश कर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। एक उदाहरण से समझें कि मान लें आप एसबीआई स्मॉल कैप फंड में 1 लाख रूपए 7 साल के लिए निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर 3.59 लाख तक की कमाई हो सकती है।
गोल्ड सेविंग
अगर आप चाहें तो बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए सोने में निवेश कर सकते हैं। लेकिन ऐसा भौतिक सोने के माध्यम से न करें। सबसे अच्छा विकल्प गोल्ड ईटीएफ होगा। क्योंकि इसमें किसी तरह का कोई लॉकर या अन्य भंडारण शुल्क नहीं है। इतना ही नहीं इसके अलावा, आप इलेक्ट्रॉनिक रूप में भी निवेश कर सकते हैं। ऐसा करने से चोरी की कोई चिंता नहीं होती है। आप प्रत्येक महीने छोटी मात्रा में निवेश कर सकते हैं। इस प्रकार धीरे धीरे एक बड़ा कोष जमा कर सकते हैं । सोना लंबी अवधि में अन्य परिसंपत्ति वर्गों की तुलना में ज्यादा बेहतर मुनाफा देता है। तो, आम तौर पर 10-15 साल की अवधि में सोने से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। इस निवेश का एक नुकसान यह है की बेचते समय आपको पूंजीगत लाभ कर का भुगतान करना होगा जो कि अनिवार्य है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
