Interest Rate Cut: यदि आप कार या अपने सपनों के घर के लिए लोन की ईएमआई (EMI) भर रहे हैं तो आपके लिए एक गुड़ न्यूज है। दरअसल, देश के दो दिग्गज बैंकों ने अपना MCLR घटा दिया है। यदि इन दोनों में से किसी भी बैंक से आपने होम लोन या कार लोन लिया है तो अब आपकी EMI कम हो जाएगी।

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) और बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने सितंबर 2025 से अपने एमसीएलआर (MCLR) यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स को घटा दिया है। यानी सीधे शब्दों में कहें तो दोनों बैंकों ने अपनी कर्ज देने की दरें घटा दी हैं। बैंक के इस फैसले से फ्लोटिंग रेट वाले होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन की EMI घट जाएगी।
PNB और BOI ने कितना घटाया MCLR
PNB ने सितंबर 2025 से अपने MCLR रेट्स में 15 बेसिस प्वाइंट (bps) तक की कटौती की है जबकि बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अपने MCLR रेट्स में 5 से 15 बेसिस प्वाइंट की कमी की है। हालांकि दोनों बैंक ने ओवरनाइट MCLR को पहले की तरह ही बरकरार रखा है। नई ब्याज दरें 1 सितंबर 2025 से लागू हो गईं हैं।
पंजाब नेशनल बैंक का नया MCLR
ओवरनाइट MCLR :- 8.15% से घटकर 8.00%
1 महीने का MCLR :- 8.30% से घटकर 8.25%
3 महीने का MCLR :- 8.50% से घटकर 8.45%
6 महीने का MCLR :- 8.70% से घटकर 8.65%
1 साल का MCLR :- 8.85% से घटकर 8.80%
3 साल का MCLR :- 9.15% से घटकर 9.10%
बैंक ऑफ इंडिया का नया MCLR
ओवरनाइट MCLR :- 7.95% पर पहले जैसा बरकरार
1 महीने का MCLR :- 8.40% से घटकर 8.30%
3 महीने का MCLR :- 8.55% से घटकर 8.45%
6 महीने का MCLR :- 8.80% से घटकर 8.70%
1 साल का MCLR :- 8.90% से घटकर 8.85%
3 साल का MCLR :- 9.15% से घटकर 9.00%
MCLR क्या होता है?
MCLR बैंकों की वह बेंचमार्क दर है जिसके आधार पर होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन जैसे फ्लोटिंग रेट वाले कर्ज की ब्याज दर तय होती है। MCLR में कटौती या बढ़ोतरी का असर उसी अनुरूप लोन पर लगने वाला ब्याज कम या ज्यादा हो जाता है। इससे ग्राहकों की मासिक EMI घटने या बढ़ने लगती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
