नई दिल्ली, जून 29। पोस्ट ऑफिस जमा योजनाओं की ब्याज दरें कल रात से घट सकती हैं। सरकार हर तीन महीने के बाद पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं के ब्याज दरों की समीक्षा करती है। इस प्रकार पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं की समीक्षा का समय 1 जुलाई से लागू होने जा रहा है। याद रहे कि इससे पहले सरकार ने 1 अप्रैल को पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं की ब्याज दरों में भारी कटौती कर दी थी। लेकिन बाद में वित्त मंत्री ने इसे कुछ ही घंटे के बाद वापस ले लिया था। उस वक्त सरकार ने कहा था कि यह गलती से हुआ है, वहीं लोगों का मानना था कि यह पश्चित बंगाल चुनाव के चलते हुआ था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 1 जुलाई 2021 को पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं की ब्याज दरें घटती हैं या नहीं और घटती हैं तो कितना। ऐसे में लोगों को पास कल तक ज्यादा ब्याज दरों पर पैसे जमा करने का मौका है।
आइये जानते हैं कि अभी पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं पर कितना मिल रहा है ब्याज।
जानिए पोस्ट ऑफिस की लेटेस्ट ब्याज दरें
सुकन्या समृद्धि स्कीम 7.6 प्रतिशत
सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम 7.4 प्रतिशत
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) 7.1 प्रतिशत
किसान विकास पत्र (केवीपी) 6.9 प्रतिशत
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) 6.8 प्रतिशत
मासिक इनकम स्कीम (एमआईएस) 6.6 प्रतिशत
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट 4 प्रतिशत
पोस्ट ऑफिस रिकेरिंग डिपॉजिट (आरडी) 5.8 प्रतिशत
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम 7.4 प्रतिशत
पोस्ट ऑफिस फिक्स डिपॉजिट की ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (टीडी) 1 साल 5.5 प्रतिशत
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (टीडी) 2 साल 5.5 प्रतिशत
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (टीडी) 3 साल 5.5 प्रतिशत
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (टीडी) 5 साल 6.7 प्रतिशत
अगर घटती हैं ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं की ब्याज दरें घटने से जहां नए जमाकर्ताओं को कम ब्याज मिलेगा, वहीं पहले से पैसे जमा करने वालों को कई स्कीमों का ब्याज भी घट जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
