नई दिल्ली, अक्टूबर 12। अगर आप किसी भी उम्र में हर माह गारंटीड कमाई चाहते हैं तो मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) का फायदा उठा सकते हैं। इस स्कीम में हर माह पैसा मिलता है। इसके अलावा जिस ब्याज दर पर पैसा मिलना तय होता है, वह ब्याज दर 5 साल तक तय रहती है। यानी 5 साल तक आमदनी कम होने की चिंता नहीं रहती है। अगर आप भी ऐसी आमदनी चाहते हैं, तो यहां पर इस स्कीम की पूरी जानकारी ले सकते हैं। इस स्कीम में कमाई गारंटीड इस लिए होती है कि जमा पैसे और उस पर मिलने वाले ब्याज की गारंटी भारत सरकार देती है। ऐसे में इस एमआईएस में जमा पैसा उस पर मिलने वाला ब्याज मिलना निश्चिच रहता है।
जानिए क्या है एमआईएस
पोस्ट ऑफिस में मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) मिलती हैं। इस स्कीम में पैसे जमा करने के बाद हर माह एक निश्चत पैसा लिया जा सकता है। इस वक्त मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) स्कीम पर 6.6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। अगर कोई व्यक्ति एमआईएस में निवेश करता है, तो उसे 5 साल तक तय ब्याज मिलता रहेगा।
जानिए एमआईएस के अन्य फायदे
मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) में न्यूनतम 1000 रुपये जमा करके कमाई शुरू की जा सकती है। वहीं निवेश की ऊपरी सीमा अकेले के लिए 4.5 लाख रुपये और संयुक्त नाम से 9 लाख रुपये की है।
जानिए कितना होगी हर माह कमाई
मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) में अगर 1 लाख रुपये जमा किया जाए तो हर माह 55 रुपये की आमदनी होगी। वहीं स्कीम पूरा होने पर आपका जमा किया गया 1 लाख रुपये पूरा वापस मिल जाता है।
कैसे खुलवाया जा सकता है एमआईएस खाता
मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) को पोस्ट ऑफिस में खुलवाया जा सकता है। एमआईएस को अकेले नाम से या संयुक्त नाम से भी इसे खुलवाया जा सकता है। एमआईएस में न्यूनतम 1000 रुपये और उसके बाद 100 रुपये के गुणांक में पैसे जमा किए जा सकते हैं।
जानिए पोस्ट ऑफिस की अन्य बचत योजनाओं की ब्याज दरें
- 5 वर्षीय रेकरिंग डिपॉजिट : 5.8 फीसदी
- 5 वर्षीय सीनियर सिटीजेन सेविंग्स स्कीम : 7.4 फीसदी
- 5 वर्षीय मासिक आय खाता : 6.6 फीसदी
- 5 वर्षीय नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट : 6.8 फीसदी
- पीपीएफ : 7.1 फीसदी
- किसान विकास पत्र : 6.9 फीसदी (124 महीनों में मैच्योर)
- सुकन्या समृद्धि योजना : 7.6 फीसदी
- बचत खाता : 4 फीसदी
- 1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 6.7 फीसदी
जमा पैसे की मिलती है पूरी गारंटी
देश में केवल पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं पर ही सुरक्षा की पूरी गारंटी मिलती है। पोस्ट ऑफिस में जो भी पैसा जमा किया जाता है, उसकी सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है। इसका सीधा सा मतलब है कि पोस्ट ऑफिस में जमा कभी भी डूब नहीं सकता है। वहीं बैंक में जमा पैसे पर केवल 5 लाख रुपये की गारंटी होती है। यानी अगर किसी का पैसा 5 लाख रुपये से ज्यादा जमा है, तो बैंक के फेल होने की दशा में केवल 5 लाख रुपये ही वापस मिलेगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
