Insurance Buying: आज के दौर में जीवन बीमा (Life Insurance) सिर्फ एक निवेश नहीं बल्कि परिवार के लिए सुरक्षा कवच है। अचानक बीमारी, हादसा या कमाई करने वाले सदस्य के न रहने की स्थिति में बीमा परिवार को आर्थिक सहारा देता है। यही वजह है कि लोग अब पहले से ज्यादा इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने लगे हैं। लेकिन पॉलिसी खरीदते समय कुछ छोटी गलतियां भविष्य में बड़े नुकसान की वजह बन सकती हैं।

अलग-अलग कंपनियों से पॉलिसी लेना संभव
कोई भी व्यक्ति एक से ज्यादा बीमा पॉलिसी ले सकता है। अलग-अलग कंपनियों से टर्म या अन्य योजनाएं लेने का फायदा यह है कि आप अपनी जिम्मेदारियों और जरूरतों के हिसाब से कवरेज को तय कर सकते हैं। जैसे अगर आपके ऊपर होम लोन है, बच्चों की पढ़ाई का खर्च है और रिटायरमेंट की तैयारी करनी है, तो हर टारगेट के लिए अलग पॉलिसी लेना फायदेमंद रहता है।
क्लेम के समय कैसे मिलता है फायदा
अगर आपने कई पॉलिसियां ली हुई हैं और समय पर प्रीमियम भरते रहे हैं, तो क्लेम के समय हर कंपनी आपको आपकी पॉलिसी के हिसाब से रकम देगी। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपने हर नई पॉलिसी लेते समय पुरानी पॉलिसियों की जानकारी कंपनी को दी हो।
पुरानी पॉलिसी छुपाना बन सकता है मुसीबत
अगर आपने पुरानी पॉलिसियों की जानकारी छुपाई और क्लेम किया तो कंपनी क्लेम को रिजेक्ट भी कर सकती है। इस वजह से पॉलिसी खरीदते समय हमेशा साफ-साफ जानकारी दें। लिखित रूप में पुरानी पॉलिसी का जिक्र करना सबसे सुरक्षित तरीका है।
प्रीमियम का बोझ न बढ़ाएं
कई लोग ज्यादा कवरेज के लालच में कई पॉलिसियां खरीद लेते हैं। लेकिन बाद में हर महीने प्रीमियम भरना मुश्किल हो जाता है। इसलिए हमेशा उतनी ही पॉलिसी खरीदें, जिनका प्रीमियम आपके बजट में comfortably फिट हो। पॉलिसी खरीदने से पहले यह जरूर सोचें कि उसका मकसद क्या है परिवार की सुरक्षा, बच्चों की पढ़ाई या फिर लोन का कवर।
सही कवरेज को प्राथमिकता दें
प्रीमियम कम देखकर पॉलिसी चुनना हमेशा सही नहीं होता। जरूरी यह है कि कवरेज पर्याप्त हो। अगर पॉलिसी आपकी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर रही, तो उसका कोई फायदा नहीं। बेहतर होगा कि आप लंबी अवधि और ज्यादा कवरेज वाली पॉलिसी चुनें।
इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने का सबसे अच्छा तरीका है। लेकिन नई पॉलिसी लेते समय पुरानी का जिक्र करना, प्रीमियम की क्षमता का ध्यान रखना और सही कवरेज चुनना बेहद जरूरी है। अगर आप इन बातों को याद रखेंगे तो न केवल आपका परिवार सुरक्षित रहेगा बल्कि आप खुद भी निश्चिंत रह पाएंगे कि किसी भी मुश्किल घड़ी में पैसों की दिक्कत नहीं होगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications