नई दिल्ली, जुलाई 24। क्या आप इंडिया पोस्ट द्वारा दी जा रही पोस्ट जीवन बीमा (पीएलआई) योजनाओं के बारे में जानते हैं? इस योजना के तहत इंडिया पोस्ट 6 अलग-अलग बीमा पॉलिसियों की पेशकश करता है। इनमें होल लाइफ एश्योरेंस (सुरक्षा), कंवर्टिबल होल लाइफ एश्योरेंस (सुविधा), एंडोवमेंट एश्योरेंस (संतोष), जॉइंट लाइफ एश्योरेंस (युगल एश्योरेंस), एंटिसिपिटेड एंडोव्मेंट एश्योरेंस (सुमंगल), चिल्ड्रन पॉलिसी (बाल जीवन बीमा) शामिल हैं। इनमें जॉइंट लाइफ एश्योरेंस पति-पत्नी के लिए बहुत बेहतर है।
जानिए स्कीम के फायदे
जॉइंट लाइफ एश्योरेंस में बोनस के साथ बीमा राशि की सीमा तक पति-पत्नी दोनों को जीवन बीमा कवर मिलता है। इस योजना में न्यूनतम बीमा राशि 20,000 रु और अधिकतम 50 लाख रु है। ध्यान रहे कि योजना लेते समय पति-पत्नी की आयु 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए। आप ये पॉलिसी लेने के बाद इस पर लोन भी ले सकते हैं। पति या पत्नी या मुख्य पॉलिसी धारक की मृत्यु की स्थिति में जीवित बचे पार्टनर को डेथ बेनेफिट का भुगतान किया जाता है।
कौन ले सकता है ये पॉलिसी
मालूम हो कि इस पॉलिसी को हर कोई नहीं ले सकता। मगर अधिकतर लोगों को ये पॉलिसी बेची जा सकती है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार या अर्धसरकारी यूनिट्स के कर्मचारियों के अलावा मैनेजमेंट कंसल्टेंट, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील और बैंकिंग सेक्टर के कर्मचारियों को ये पॉलिसी मिल जाएगी। वहीं यदि आप किसी ऐसे शिक्षा संस्थान में पढ़ा रहे हैं, जिसे सराकरी मान्यता प्राप्त है तो आपको भी यह पॉलिसी मिल जाएगी।
कितनी है पॉलिसी की अवधि
इस पॉलिसी को कम से कम 5 साल और अधिकतम 20 साल के लिए ले सकते हैं। बताते चलें कि जितने साल के लिए आप पॉलिसी लेंगे, उतने समय तक के लिए आपको प्रीमियम अदा करना होगा। आप मासिक, तिमाही, छमाही या चाहें तो सालाना आधार पर भी पॉलिसी के लिए प्रीमियम अदा कर सकते हैं। पॉलिसी लेते समय आप प्रीमियम अदा करने का ऑप्शन चुन सकते हैं।
कितना होगा फायदा
यदि कोई 32 साल का पति और 30 साल की पत्नी ये पॉलिसी लें 20 साल के लिए। और उन्होंने सम एश्योर्ड 10 लाख रु का रखा है। तो उसे पहले साल में 52,706 रु का प्रीमियम देना होगा। अगले साल जीएसटी नहीं होगा इसलिए प्रीमियम कम होकर 51571 रु पर आ जाएगा। 20 सालों में बतौर प्रीमियम देना होगा 10.32 लाख रु। अब 20 साल बाद मैच्योरिटी पर बोनस मिलेगा 10.4 लाख रु का और 10 लाख रु का सम एश्योर्ड भी दिया जाएगा। यानी आपको मिलेंगे 20.4 लाख रु।
डेथ बेनेफिट पर भी मिलेगा बोनस
ऊपर बताए गए उदाहरण में यदि पति-पत्नी में से कोई एक 5 साल बाद गुजर जाए तो सम एस्योर्ड के रूप में 10 लाख रु तो मिलेंगे ही साथ ही बोनस के 5 लाख रु भी मिलेंगे। इस तरह जीवित पार्टनर को कुल 12,60,000 रुपये दिए जाएंगे। बोनस पॉलिसी के सालों पर आधारित है। जितनी लंबी पॉलिसी चलेगी, उतना ही अधिक बोनस मिलेगा। अगर आपकी पॉलिसी बंद हो जाए तो आपको इसे रिवाइवल कराने का मौका मिलेगा। मगर यदि 6 महीने तक प्रीमियम नहीं दिया गया तो पॉलिसी लैप्स हो जाएगी। उस स्थिति में पॉलिसी को फिर से चालू कराना पड़ेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications