नई दिल्ली, जनवरी 2। कीमतों में गिरावट के बावजूद जानकार भारतीय बैंकिंग सेक्टर को 2022 के लिए पॉजिटिव नजरिये से देख रहे हैं। जब बैंक शेयरों की बात आती है, तो बड़े बैंक एक मजबूत ऑप्शन हो सकते हैं, क्योंकि इस समय अर्थव्यवस्था ठीक होने के फेज में है। बैंकिंग सेक्टर के ग्रोथ की संभावना को देखते हुए ब्रोकरेज कंपनी आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने निवेशकों को एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर खरीदने की सलाह दी है। आइए जानते हैं कि इन शेयरों से कितना मुनाफा कमा सकते हैं।
42 फीसदी तक फायदा
ब्रोकरेज फर्म ने एक्सिस बैंक के लिए 970 रुपये का लक्ष्य मूल्य निर्धारित किया है, जो मौजूदा बाजार मूल्य 679.85 रुपये (31 दिसंबर 2021) से 42 प्रतिशत अधिक है। यानी ये शेयर आपको 3 लाख रु पर 1.26 लाख रु का फायदा करा सकता है। दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक का लक्ष्य मूल्य 949 रुपये है और मौजूदा बाजार मूल्य से 28 प्रतिशत अधिक है।
एक्सिस बैंक कर रहा ग्रोथ
ब्रोकरेज के अनुसार, बैंक का "कॉर्पोरेट लोन डिस्ट्रिब्यूशन 24 फीसदी बढ़ा है। ये बढ़त तिमाही दर तिमाही आधार पर दर्ज की गयी है। वहीं मिड-कॉर्पोरेट सेगमेंट में 32 फीसदी की सालाना और 10 फीसदी की तिमाही ग्रोथ हुई। एक्सिस बैंक का शेयर बीते एक साल में कुछ खास नहीं कर पाया है। बीते एक साल में इसने केवल 8.83 फीसदी रिटर्न दिया है। 6 महीनों में यह 9.43 फीसदी नुकसान और 1 महीने में केवल 0.55 फीसदी के फायदे में है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
इस समय एक्सिस बैंक की मार्केट कैपिटल 2,08,152.76 करोड़ रु है। इसका पिछले 52 हफ्तों का टॉप लेवल 866.60 रु और निचला स्तर 616.30 रु रहा है। ब्रोकरेज का दावा है कि मैनेजमेंट को आगे चलकर एनआईएम (नेट इंटेरेस्ट मार्जिन) में स्ट्रक्च्रल सुधार प्राप्त करने की उम्मीद है। इससे बैंक को अच्छी ग्रोथ हासिल हो सकती है। तो इस बैंक के शेयरों में पैसा लगाया जा सकता है।
आईसीआईसीआई बैंक
ब्रोकरेज फर्म के अनुसार डिजिटलीकरण और अनुपालन में सुधार से एसएमई बिजनेस में पैठ बढ़ाने का एक मजबूत अवसर मिल रहा है। अकाउंट एग्रीगेटर सिस्टम के साथ, इस प्रोसेस में तेजी आने की संभावना है। इससे आईसीआईसीआई बैंक को फायदा होगा। बैंक छोटे व्यवसायों के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म भी प्रोवाइड करता है। आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि पिछले दो सालों में डिजिटल सोर्सिंग में काफी वृद्धि देखी गई है। बचत खाते, एफडी, लोन मंजूरी और लोन देने में डिजिटल योगदान और सोर्स किए गए कार्ड में डिजिटल सॉर्सिंग की हिस्सेदारी क्रमश: 28/25/23/45 फीसदी रही।
आईसीआईसीआई बैंक का रिटर्न
एक्सिस बैंक के मुकाबले आईसीआईसीआई बैंक का रिटर्न अधिक रहा है। इसने एक साल में 39 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीनों में इसका रिटर्न 15.7 फीसदी रहा है। बीते एक महीने में भी यह 2.55 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। इसकी मार्केट कैपिटल भी 5.14 लाख करोड़ रु से अधिक है। शेयर का 52 हफ्तों का टॉप लेवल 867.00 रु और निचला स्तर 512 रु रहा है। आगे आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में काफी संभावनाएं हो सकती हैं और निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
