IMPS Is Not Free in many banks: पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर के कई बड़े बैकों ने ग्राहकों को झटका दिया है। इंडियन नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से ऑपरेट होने वाला रीयल-टाइम डिजिटल पेमेंट सिस्टम, इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) अब कई बैंकों में फ्री नहीं है। बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और केनरा बैंक सहित कई बैंकों ने लेनदेन शुल्कों की घोषणा या रिवाइज्ड किया है।

सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहकों के लिए यह एक बड़ा झटका है क्योंकि इस सरकारी बैंक ने अपनी इंस्टेंट मनी ट्रांसफर सेवा (IMPS) पर शुल्क लगा दिया है. इसका मतलब है कि अब ग्राहकों को आईएमपीएस के जरिए पैसे ट्रांसफर करने पर शुल्क देना होगा। बता दें कि SBI पहले इसके लिए फीस नहीं लेता था। आइए जानते हैं कि बैंक IMPS के लिए कितना शुल्क ले रहा है।
SBI का IMPS चार्ज कितना है?
- 25,000 रुपये तक- फ्री
- 25,001 रुपये से 1,00,000 रुपये- 2 रुपये + GST
- 1,00,001 रुपये से 2,00,000 रुपये- 6 रुपये + GST
- 2,00,001 रुपये से 5,00,000 रुपये- 10 रुपये + GST
आपको बता दें कि पहले ये चार्ज नहीं लगते थे।
केनरा बैंक
- 1,000 रुपये से कम- फ्री
- 1,000 रुपये - 9,999 रुपये- 3 रुपये + GST
- 10,000 रुपये - 24,999 रुपये- 5 रुपये + GST
- 25,000 रुपये - 99,999 रुपये- 8 रुपये + GST
- 1,00,000 रुपये - 1,99,999 रुपये- 15 रुपये + GST
- 2,00,000 - 5,00,000 रुपये- 20 रुपये + GST
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
- 1,000 रुपये तक- फ्री
- 1,001 रुपये से 1,00,000 रुपये- 6 रुपये + GST (ब्रांच), 5 रुपये + GST (ऑनलाइन)
- 1,00,000 रुपये से अधिक: 12 रुपये + GST (शाखा), 10 रुपये + GST (ऑनलाइन)
एचडीएफसी बैंक (1 अगस्त, 2025 से प्रभावी)
- 1,000 रुपये तक- 2.50 रुपये (नियमित), 2.25 रुपये (वरिष्ठ नागरिक)
- 1,001 रुपये से 1,00,000 रुपये- 5 रुपये (नियमित), 4.50 रुपये (वरिष्ठ नागरिक)
- 1,00,000 रुपये से अधिक- 15 रुपये (नियमित), 13.50 रुपये (वरिष्ठ नागरिक) नागरिकों)
- स्पेशल गोल्ड/प्लेटिनम खाताधारक- फ्री
क्या सैलरी वाले ग्राहकों को कोई राहत मिली है?
गौरतलब है कि जिन ग्राहकों के पास स्पेशल सैलरी पैकेज अकाउंट है, उन्हें IMPS के जरिए पैसे ट्रांसफर करने पर कोई चार्ज नहीं देना पड़ता।
इंस्टेंट मनी ट्रांसफर क्या है?
IMPS एक इंस्टेंट मनी ट्रांसफर सुविधा है जो बैंक अपने ग्राहकों को देते हैं। इस सेवा के जरिए ग्राहक तुरंत पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। IMPS सर्विस 24 घंटे, साल के 365 दिन उपलब्ध है। इस सुविधा का यूज करके ग्राहक एक बार में अधिकतम 5 लाख रुपये तक की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
