IndusInd Bank FD Rates 2024: बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD आज भी निवेशकों की पसंद है. इसमें निवेश से पहले ही रिटर्न की जानकारी निवेशकों के पास होती है. प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर के इंडसइंड बैंक ने जुलाई महीने की शुरुआत होते ही ब्याज दरों में बदलाव किए हैं.
इसके तहत जमा पर मिलने वाला ब्याज बढ़ गया है. नई ब्याज दरें 3 जुलाई से ही लागू हो गई हैं. खास बात तो ये भी है कि बैंक सीनियर सिटीजन को सामान्य FD से ज्यादा ब्याज दर दिया जा रहा. इसके अलावा टैक्स छूट भी मिलता है.
IndusInd Bank FD : 1 साल के लिए ₹1 लाख FD पर ब्याज
IndusInd Bank ने 1 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर निवेशकों के लिए ब्याज दर 7.50% रखी है. इस लिहाज से निवेशकों को 1 साल की मैच्योरिटी के लिए जमा 1 लाख रुपए पर 1,07,714 रुपए मिलेंगे. यानी ब्याज से इनवेस्टर्स की कमाई 7714 रुपए होगी.
IndusInd Bank FD: 3 साल के लिए ₹1 लाख FD पर कमाई
इंडसइंड बैंक ने 3 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर निवेशकों के लिए ब्याज दर 7.25% रखी है. इस लिहाज से निवेशकों को 3 साल की मैच्योरिटी के लिए जमा 1 लाख रुपए पर 1,24,055 रुपए मिलेंगे. यानी ब्याज से इनवेस्टर्स की कमाई 24,055 रुपए होगी.
IndusInd Bank FD: 5 साल के लिए ₹1 लाख FD पर ब्याज
प्राइवेट बैंक ने 5 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर निवेशकों के लिए ब्याज दर 7.25% रखी है. इस लिहाज से निवेशकों को 5 साल की मैच्योरिटी के लिए जमा 1 लाख रुपए पर 1,43,226 रुपए मिलेंगे. यानी ब्याज से इनवेस्टर्स की कमाई 43,226 रुपए होगी.

IndusInd Bank New FD Rates
7 से 30 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज- 3.50%
31 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज- 3.75%
46 से 60 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज- 4.75%
61 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज- 4.75%
91 से 120 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज- 4.75%
121 से 180 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज- 5%
181 से 210 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज- 5.85%
211 से 269 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज- 6.1%
270 से 354 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज- 6.35%
355 से 364 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज- 6.50%
1 साल से 1 साल 6 महीने मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज- 7.75%
1 साल से 6 महीने से 2 साल में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज- 7.75%
2 साल से 3 से 2 साल 6 महीने तक FD पर ब्याज- 7.25%
2 साल 6 महीने से 2 साल 7 महीने तक की FD पर ब्याज- 7.25%
2 साल 7 महीने से 3 साल 3 महीने तक- 7.25%
3 साल 3 महीने से 61 महीने तक- 7.25%
61 महीने और उससे अधिक- 7%
5 साल से वाली टैक्स सेविंग FD पर ब्याज- 7.25%
बैंक FD पर मिलती है टैक्स छूट
बैंक में 5 साल की FDs पर सेक्शन 80C के अंतर्गत एक फाइनेंशियल ईयर में 1.50 लाख रुपए तक टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं. यह क्लेम ओल्ड टैक्स रिजीम में ही किया जा सकता है. 5 साल की FDs में 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है. यह अवधि 10 साल तक बढ़ सकती है.
इनकम टैक्स नियम के तहत FD से मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है. अगर FD या फिर TD पर एक फाइनेंशियल ईयर में मिलने वाला ब्याज 40,000 रुपए से अधिक है, तो TDS यानी टैक्स डिडक्शन एट सोर्स कटता है. सीनियर सिटीजंस के लिए यह सीमा 50,000 रुपए है. अगर किसी व्यक्ति की इनकम टैक्सेबल लिमिट से कम है, तो वह फॉर्म 15G और 15H भरकर बैंक को FD या TD पर TDS कटौती न करने का आवेदन कर सकता है.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
