आज के इस दौर में कैश लेकर चलने की झंझट खत्म हो गई है क्योंकी अब ऑनलाइन पेमेंट करना बहुत आसान हो गया है और ये लोगों के लिए काफी बेहतर भी हो गया है। ऑनलाइन भुगतान करने के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है क्या आपने दिमाग में कभी ख्याल आया है कि आप बिना इंटरनेट के ही ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे।

जी हां, सरकारी बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने ग्राहकों डिजिटल भुगतान करने के लिए नई सुविधा की शुरुआत की है, जिसका नाम UPI 123Pay है। इस नई सुविधा के तहत यूजर्स अब बिना इंटरनेट के अपने फीचर फोन से डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। चलिए आपको इसके फीचर्स के बारे में बताते हैं।
बिना इंटरनेट के कैसे चलेगा डिजिटल पेमेंट?
IOB की यह नई सर्विस खास तौर पर फीचर फोन यूजर्स के लिए तैयार की गई है। इस सिस्टम में ग्राहकों को बस एक मिस्ड कॉल देनी होगी। इसके बाद बैंक की तरफ से एक IVR कॉल आएगी, जहां ग्राहक वॉइस इंस्ट्रक्शन या कीपैड इनपुट के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। कॉल पर ग्राहक को पेमेंट की राशि दर्ज करनी होती है और फिर अपना UPI पिन डालना होता है। इसके बाद ट्रांजैक्शन पूरा हो जाता है।
इस सर्विस को लागू करने के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक ने नेटवर्क पीपल सर्विस टेक्नोलॉजी लिमिटेड (NPST) के साथ साझेदारी की है। दोनों ने मिलकर यह सुविधा MissCallPay टेक्नोलॉजी के तहत तैयार की है।
गांव और छोटे शहरों को मिलेगा बड़ा फायदा
देश में अब भी लगभग 850 मिलियन लोग डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल नहीं करते जिनमें से करीब 400 मिलियन फीचर फोन यूजर्स हैं। ऐसे में यह सर्विस खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के लिए फायदेमंद साबित होगी। अब इन क्षेत्रों के लोग भी बिना इंटरनेट कनेक्शन के डिजिटल लेनदेन कर सकेंगे।
इस सर्विस के जरिए यूजर न सिर्फ पेमेंट कर सकता है, बल्कि अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकता है, पिछले पांच ट्रांजैक्शन देख सकता है, UPI पिन बदल सकता है और शिकायत भी दर्ज कर सकता है।
12 भाषाओं में होगी सुविधा उपलब्ध
UPI 123Pay को आम लोगों की सुविधा के लिए 12 भारतीय भाषाओं में लॉन्च किया गया है, ताकि भाषा की बाधा किसी के लिए रुकावट न बने।
डिजिटल इंडिया मिशन को मिलेगा बढ़ावा
इंडियन ओवरसीज बैंक की यह पहल देश में डिजिटल फाइनेंशियल इन्क्लूजन को और मजबूती देगी। अब जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है, वे भी डिजिटल पेमेंट के दायरे में आ सकेंगे। UPI 123Pay एक ऐसा कदम है जो भारत को कैशलेस अर्थव्यवस्था की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाएगा अब हर मोबाइल फोन बनेगा पेमेंट डिवाइस।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
