Indian Overseas Bank: इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50% की कटौती की घोषणा की है। अब बैंक की RLLR दर 8.85% से घटकर 8.35% हो गई है।

यह फैसला बैंक की एसेट लायबिलिटी मैनेजमेंट कमेटी (ALCO) की 11 जून 2025 को हुई बैठक में लिया गया। नई दरें आज 12 जून से लागू होंगी। इस कदम से बैंक से जुड़े होम लोन, ऑटो लोन और अन्य रिटेल लोन की ब्याज दरों में कमी आ जाएगी, जिससे ग्राहकों की ईएमआई में राहत मिलेगी।
इस वजह से घटाया गया RLLR
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 0.50% की कटौती करते हुए इसे 8.85% से घटाकर 8.35% कर दिया है। यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में रेपो रेट में की गई कटौती के बाद उठाया गया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट को 6% से घटाकर 5.50% कर दिया गया था। यह लगातार तीसरी बार है जब रेपो रेट में कटौती की गई है। महंगाई दर के नियंत्रण में रहने के चलते यह निर्णय लिया गया।
RBI के फैसले के बाद केवल IOB ही नहीं, बल्कि कई अन्य बैंकों ने भी अपने कर्ज पर लगने वाली ब्याज दरों में कमी की है। इससे होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि ईएमआई में कमी आ सकती है।
इन बैंकों ने भी घटाया लोन पर ब्याज
Bank of Baroda ने भी इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) की तरह अपने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 0.50% की कटौती की है। वहीं, HDFC Bank ने सभी अवधि (tenure) पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 10 बेसिस प्वाइंट की कमी की है, जिससे नए और रीसेट होने वाले लोन की ईएमआई कम हो सकती है।
Punjab National Bank, UCO Bank और Bank of India ने भी ब्याज दरों में कटौती कर ग्राहकों को राहत दी है। इसके अलावा रेपो रेट में कटौती का असर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर भी देखने को मिला है। ICICI Bank और HDFC Bank ने ₹3 करोड़ से कम की एफडी पर 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। यह नई दरें 10 जून 2025 से लागू हुई हैं। Kotak Mahindra Bank ने भी 9 जून 2025 से अपनी एफडी दरों में बदलाव किया है। इन बदलावों से जहां लोन लेना सस्ता हुआ है, वहीं एफडी पर मिलने वाला रिटर्न कुछ हद तक कम हो सकता है। निवेशकों और कर्जधारकों दोनों के लिए यह समय सतर्कता से फैसले लेने का है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications