Nayara Petrol-Diesel Price: भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी 'नयारा एनर्जी' ने ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतें कम होने के चलते, अपने पूरे देश के नेटवर्क पर पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर कम कर दी है। इससे पहले नयारा एनर्जी भी पहली कंपनी थी जिसने US-Iran युद्ध पर ईंधन की कीमतें बढ़ाई थीं। वेस्ट एशिया में तनाव कम होने के साथ ही, किसी रिटेलर की ओर से रिटेल फ्यूल की कीमतों में की गई यह कटौती दो साल से ज्यादा समय में पहली ऐसी कमी है।

न्यूज एजेंसी PTI ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया है कि देश भर में 7,000 से ज्यादा नायरा फ्यूल स्टेशनों पर नई दरें लागू हो गई हैं। खास बात यह है कि स्थानीय टैरिफ और ड्यूटी, जैसे कि वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT), के आधार पर अलग-अलग राज्यों में पंप पर मिलने वाली असल कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं।
इस साल मार्च में, जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर था, रूस की रोसनेफ्ट (Rosneft) की ज्यादा हिस्सेदारी वाली कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने सबसे पहले पेट्रोल की कीमतों में 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की।
यह कदम पश्चिमी एशिया में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में गड़बड़ी के कारण दुनिया भर में तेल की सप्लाई में रुकावट के बीच उठाया गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य एक अहम समुद्री रास्ता है, जिससे दुनिया की कुल तेल सप्लाई का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है।
सरकारी कंपनियों ने नहीं घटाये है दाम
हालांकि, सरकारी क्षेत्र की ईंधन कंपनियों के पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी कंपनियों - इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) - का भारत के 90% से ज्यादा फ्यूल स्टेशनों पर कब्जा है, और इन्होंने अभी तक कीमतों में किसी बदलाव का ऐलान नहीं किया है।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!



Click it and Unblock the Notifications