Independence Day Picks: शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार प्रॉफिटबुकिंग दर्ज की गई. मजबूत शुरुआत के बाद भी बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स 166 अंक गिरकर 78,593 पर बंद हुआ, जोकि इंट्राडे में 79,852 तक उछला. बाजार में आज सबसे ज्यादा बिकलाली बैंकिंग, फाइनेंशियल सेक्टर में दर्ज की गई. जबकि मेटल और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी हुई. निफ्टी में ब्रिटानिया और JSW स्टील के शेयर 2-2 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए, जबकि HDFC लाइफ 4% गिरकर बंद हुआ, जोकि टॉप लूजर भी है.
बाजार में खरीदारी के लिए 5 शेयर
बाजार की हलचल में कमाई का अच्छा मौका है. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में KEI Ind, Persistent, Chola Inv, M&M और L&T शामिल हैं.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए KEI Ind के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 5230 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 6 अगस्त को 4030 रुपए के बाव पर बंद हुआ है.
MOFSL ने लंबी अवधि के नजरिए से Persistent Systems के शेयर को खरीदारी के लिए पिक किया है. शेयर पर 5700 रुपए का टारगेट दिया है. शेयर मंगलवार को 4495.65 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.

मोटी कमाई वाले शेयर
Chola Inv के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए खरीदारी के रेटिंग दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 1660 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 6 अगस्त को 1,335 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
ऑटो सेक्टर से MOFSL ने खरीदारी के लिए M&M के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 3300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जो मंगलवार को 2,644.45 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए L&T का शेयर चुना है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 4150 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर आज 3,588 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
