How to Save Income Tax: अगर आप अपनी मेहनत की कमाई पर टैक्स नहीं देना चाहते, तो आपको उसके लिए कुछ उपाय और सही स्कीम्स का चुनाव करना होता है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि कुछ ऐसी स्कीम भी हैं, जिनकी मदद से आपकी सैलरी पर लगने वाला टैक्स को खत्म कर सकती हैं। अगर आप इस नए साल में टैक्स प्लानिंग करना चाहते हैं, तो ये तरीके आपके काफी काम के हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन स्कीम्स में पैसों का निवेश करके आप अपनी सैलरी पर लगने वाले टैक्स को काफी हद तक बचा सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
आपको बताते चलें कि इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम्स म्युचुअल फंड के तहत आते हैं और यह एक ऐसा ऑप्शन है, जिसके तहत अगर आप निवेश करते हैं, तो आप टैक्स की बचत कर सकते हैं। इसमें आपको जबरदस्त रिटर्न भी मिलता है। इसमें आपको कम से कम 3 साल के लिए अपने पैसों को रखने होते हैं। हालांकि, इस स्कीम में रिस्क शामिल होता है, इस लिए इसमें पैसा लगाने से सब कुछ समझ लेना चाहिए और एक्सपर्ट्स की सलाह लेनी चाहिए।

आपने पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) और एंप्लॉई प्रॉविडेंट फंड (ईपीएफ) के बारे में तो सुना ही होगा। एंप्लॉई प्रॉविडेंट फंड में सिर्फ उनका अकाउंट होता जो नौकरी करते हैं। हालांकि पीपीएफ में सब अपना अकाउंट खोल सकते हैं। अगर आप पीपीएफ में पैसे जमा करते हैं, तो आपको पैसे निकालते वक्त किसी भी तरह का टैक्स नहीं देना होगा और आपका पूरा पैसा आपको वापस मिल जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि पीपीएफ में डाले पैसे निकालने के बाद आपको किसी तरह का टैक्स नहीं देना होता है, वो अमाउंट पूरी तरह टैक्स फ्री होता है। पब्लिक प्रॉविडेंट फंड में निवेश करने पर 1.5 लाख रुपए तक की छूट मिलती है।
नेशनल सेविंग सर्टीफिकेट यानी एनएससी एक ऐसी स्कीम होती है जिसमें आपके पैसे सुरक्षित रहते हैं और गारंटीड रिटर्न भी मिलता है। इस स्कीम में कोई भी पैसे इनवेस्ट कर सकता है। इसमें आप मात्र 1000 रुपए की कीमत से अपना निवेश शुरु कर सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसमें इनवेस्टमेंट की कोई मैक्सिमम लिमिट भी नहीं होती है। इस स्कीम के तहत देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इस स्कीम में पैसे लगाने पर आपको टैक्स डिडक्शन से छूट मिल जाएगी तो आपका पैसा बचेगा और उसपर टैक्स भी नहीं लगेगा।
नेशनल पेंशन स्कीम के तहत अगर आप अपने पैसों का निवेश करते हैं, तो आप बड़ी आसानी से अच्छा खासा फंड रेडी कर सकते हैं। इस स्कीम में आपको 50 हजार रुपए तक के टैक्स की छूट भी मिलती है। इसमें पैसा डालने से एक तो आपका फालतू टैक्स नहीं कटेगा और दूसरा बुढ़ापे के लिए बेहतर पेंशन फंड तैयार हो जाएगा, जिससे आपको बाद में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
5 साल के लिए अगर फिक्स डिपॉजिट में पैसे डालते हैं, तो आपको टैक्स से छूट मिल सकती है। इसके लिए आप बैंड में या फिर पोस्ट ऑफिस में जाकर टैक्स सेविंग एफडी खुलवा सकते हैं। इनमें आपकी सैलरी पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है।
अगर आप इन योजनाओं में पैसे डालते हैं, तो आप निश्चित तौर पर अपने पैसों को सुरक्षित कर पाएंगे साथ ही उस पर लगने वाले एक्स्ट्रा टैक्स से भी आपको छूट मिल जाएगी।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

31 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज है ई-वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख, वरना अटक सकता है रिफंड!

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
