Gold Storage at Home: गोल्ड ऐसी धातु जिसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है क्योंकी दुनिया में सोने की चाहत बहुत ज्यादा है। इन दिनों सोने के भाव में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। गोल्ड में लोग बड़ी संख्या में इन्वेस्ट तो कर रहे हैं लेकिन एक सवाल मन में बना हुआ है।

ये डर उन लोगों के लिए विशेषरूप से है जिनके पास उनके पुश्तैनी जेवर या जिनका बिल कहीं खो गया है। कई बार लोगों के मन में एक सवाल उठता है क्या बड़ी मात्रा में सोना घर में रखने पर इनकम टैक्स का छापा पड़ सकता है? अगर बिना बिल के गोल्ड रखा हुआ है तो क्या सरकार उसे जब्त कर लेगी? अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहे हैं तो चिंता करने की बात नहीं है।
इनकम टैक्स के नियम आम लोगों को किसी भी परेशानी में डालने के लिए नहीं बनाए जाते बल्कि काले धन को रोकने के लिए बनाए जाते हैं। चलिए जानते हैं इससे जुड़े रूल जो आपके लिए काफी काम का हो सकता है।
इनकम टैक्स डिपार्ट्मन्ट कभी भी सोने के भाव के हिसाब जांच पड़ताल नहीं करता है, बल्कि हमेशा वजन के आधार पर कार्रवाई की जाती है न कि उसकी कीमत के हिसाब से। सोने के दाम में इजाफा होने से आपके टैक्स की लायबिलिटी पर कोई सीधा असर नहीं पड़ता।
महिलाओं को क्यों मिलती है खास राहत
भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं है, बल्कि सामाजिक परंपरा से जुड़ा हुआ है। शादी के समय गहने देना आम बात है। इसी वजह से सरकार ने महिलाओं को खास छूट दी है।
शादीशुदा महिला के लिए 500 ग्राम तक सोना सुरक्षित माना जाता है
अविवाहित महिला के लिए 250 ग्राम तक
पुरुष सदस्य के लिए 100 ग्राम तक
इस सीमा के अंदर रखा गया सोना, चाहे उसके बिल हों या न हों, सामान्य तौर पर जब्त नहीं किया जाता।
गहने और गोल्ड कॉइन में बड़ा फर्क
अक्सर लोग यह गलती कर बैठते हैं कि गहनों और सोने के सिक्कों को एक ही मान लेते हैं। जबकि नियम अलग हैं। गहनों को परंपरा से जोड़ा जाता है, लेकिन गोल्ड कॉइन, बार या बिस्किट निवेश माने जाते हैं। इनके लिए खरीद का सबूत या आय का स्रोत दिखाना जरूरी होता है।
अगर सोना तय सीमा से ज्यादा हो
मान लीजिए किसी जांच में आपके पास तय सीमा से ज्यादा सोना निकल आता है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप यह बता पाते हैं कि यह सोना आपको विरासत में मिला है, उपहार के रूप में मिला है या आपकी घोषित आय से खरीदा गया है, तो समस्या नहीं होती।
क्या घर में ज्यादा सोना रखना गैरकानूनी है?
इसका जवाब है नहीं। कानून में यह नहीं लिखा कि आप घर में कितना सोना रख सकते हैं। बस शर्त यह है कि आपके पास उसकी खरीद से जुड़ा सही हिसाब होना चाहिए।
सही रिकॉर्ड रखें, टेंशन से बचें
पुराने गहनों की जानकारी, फोटो या परिवार से जुड़े दस्तावेज संभालकर रखें। नया सोना हमेशा बिल के साथ खरीदें। इससे भविष्य में किसी भी परेशानी से बचा जा सकता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications