ITR Filing: देशभर में लोग अब आईटीआर फाइल करना शुरू कर चुके हैं। इनकम टैक्स विभाग ने आईटीआर भरने की आखिरी तारीख 15 सितंबर तक बढ़ा दी है। समय पर आईटीआर फाइल करने से आप जुर्माने और दूसरी परेशानियों से बच सकते हैं। कई लोग अपना रिफंड मिलने का भी इंतजार कर रहे हैं, कुछ को जल्दी रिफंड मिल जाता है तो कुछ को इसमें थोड़ा समय लगता है।

दरअसल, टैक्सपेयर्स के लिए अपना आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करना जरूरी होता है। ITR फाइल करने के बाद इनकम टैक्स विभाग की तरफ से अप्रूवल का इंतजार करना पड़ता है। इसी से पता चलता है कि आपको टैक्स देना बाकी है या आपको रिफंड मिलेगा। जब तक अप्रूवल नहीं आता, रिफंड नहीं मिलता।
ITR फाइल करने के कब मिलता है रिफंड?
पिछले साल खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि टेक्नोलॉजी की मदद से अब इनकम टैक्स रिफंड जल्दी मिलने लगा है। पहले 2013-14 में रिफंड मिलने में औसतन 93 दिन लगते थे, लेकिन अब यह समय घटकर करीब 10 दिन रह गया है। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया था कि हर किसी को 10 दिन में रिफंड नहीं मिलता, ये सिर्फ औसत समय है, कोई गारंटी नहीं।
जानकारों के मुताबिक, आमतौर पर ITR फाइल करने के 20 दिन बाद रिफंड आना शुरू हो जाता है। लेकिन नियम के हिसाब से असेसमेंट ईयर खत्म होने के 9 महीने के भीतर कभी भी रिफंड मिल सकता है।
रिफंड न मिलने की वजह
रिफंड अटकने की कई वजह हो सकती हैं। सिर्फ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना काफी नहीं है, आपको उसे ई-वेरिफाई भी करना जरूरी है। जब तक आप ITR को ई-वेरिफाई नहीं करेंगे, रिटर्न प्रोसेस नहीं होगा। ई-वेरिफिकेशन के बाद आमतौर पर 4-5 हफ्ते में रिफंड आ जाता है।
इसके अलावा और भी गलतियों से रिफंड अटक सकता है, जैसे- आपका PAN आधार से लिंक न होना, आयकर विभाग की तरफ से भेजे गए ईमेल या नोटिस का जवाब न देना, TDS में गड़बड़ी होना या आपका बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड गलत होना। इसलिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications