आज के समय में हर कोई कम निवेश में मोटी बचत करने के विकल्प तलाशते है। पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी स्कीम्स हैं जो छोटी बचत के लिहाज से बड़े काम की हैं।
नई दिल्ली: आज के समय में हर कोई कम निवेश में मोटी बचत करने के विकल्प तलाशते है। पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी स्कीम्स हैं जो छोटी बचत के लिहाज से बड़े काम की हैं। पोस्ट ऑफिस की इन छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने से न सिर्फ सरकारी गारंटी मिलती है बल्कि, अच्छे रिटर्न के साथ टैक्स छूट का भी लाभ मिलता है। तो ऐसे में अगर आप अपने लिए इंवेस्टमेंट स्कीम ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस में निवेश करना बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।
पोस्ट ऑफिस निवेशकों को करती है कई तरह के डिपॉजिट ऑफर
मालूम हो कि पोस्ट ऑफिस की कुछ स्कीमों में निवेश पर आकर्षक रिटर्न के साथ टैक्स छूट भी मिलती है। यही कारण है कि कई लोगों को पोस्ट ऑफिस की स्कीमों पर ज्यादा भरोसा होता है। पोस्ट ऑफिस अपने निवेशकों को कई तरह के डिपॉजिट ऑफर करता है। इन्हें स्मॉल सेविंग स्कीम्स कहा जाता है। इन स्कीम्स पर सरकारी गारंटी मिलती है, जिसका मतलब यह हुआ कि आपका पैसा कभी नहीं डूबेगा। इनमें से कई स्कीम्स ऐसी हैं जिनमें आयकर ऐक्ट के सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स छूट का फायदा भी उठाया जा सकता है। सरकार इन सभी स्कीम्स के ब्याज दर की समीक्षा हर तीन महीने में करती है और नए सिरे से नई दरें तय करती है।
इन स्कीमों में मिलता है टैक्स का फायदा
सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम
सीनियर सिटिजन के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। इसमें न्यूनतम 1000 रुपए और अधिकतम 15 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं। जानकारी दें कि इसमें 8.60 फीसदी ब्याज दर मिलती है।
सुकन्या समृद्धि योजना
बेटियों के लिए काफी खास है सुकन्या समृद्धि योजना। इस योजना के तहत माता-पिता अपनी बेटी के नाम एक अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसमें न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.50 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं। इसमें 8.40 फीसदी ब्याज दर मिलती है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड
पीपीएफ में टैक्स फ्री रिटर्न पाने के लिए निवेश कर सकते हैं। इसमें न्यूनतम 500 रुपए और अधिकतम 1.50 लाख रुपए हर साल निवेश किए जा सकते हैं। बता दें कि इस स्कीम की अवधि 15 साल है और इसमें 7.90 फीसदी ब्याज मिलता है।
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट
एनएससी स्कीम के तहत आप 100 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इसमें टीडीएस का प्रावधान नहीं है। ब्याज दर 7.90 फीसदी मिलती है।
टाइम डिपॉजिट
इस स्कीम में आप एक, दो, तीन और पांच साल की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। निवेश की न्यूनतम राशि 200 रुपए है। अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। इसमें आपको 80सी का लाभ 5 साल के डिपॉजिट में मिलता है। इस स्कीम में 6.90-7.70 फीसदी ब्याज दर मिलती है।
इन स्कीमों में भी निवेश के विकल्प
दूसरी ओर बता दें कि अगर आप 80सी के फायदे के बिना पोस्ट ऑफिस में निवेश करना चाहते हैं, तो आपके पास चार विकल्प हैं।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम
इसमें 5 साल के लिए डिपॉजिट करना होता है और आपको मंथली रिटर्न मिलता है। जानकारी दें कि इसमें आप दो तरह के अकाउंट खुलवा सकते हैं पहला सिंगल दूसरा ज्वाइंट अकाउंट। दोनों अकाउंट के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1500 रुपए है, लेकिन सिंगल अकाउंट में अधिकतम 4.5 लाख रुपए और ज्वाइंट में अधिकतम 9 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं। दोनों अकाउंट में आपको 7.60 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
किसान विकास पत्र
किसान विकास पत्र में शुरुआती निवेश 1000 रुपए और अधिकतम निवेश कितना भी कर सकते हैं। वहीं 2.5 साल के बाद इससे निकासी की जा सकती है। बात करें अगर ब्याज दर की तो इसमें 7.60 फीसदी ब्याज दर मिलती है।
रिकरिंग डिपॉजिट
आरडी 5 साल के लिए 10 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं। इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। वहीं 7.20 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।
सेविंग्स अकाउंट
आप चाहें तो इसमें 20 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं। अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। इसमें 10 हजार रुपए का इंटरेस्ट टैक्स फ्री रहता है। ब्याज दर 4 फीसदी मिलती है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

31 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज है ई-वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख, वरना अटक सकता है रिफंड!

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
