Paytm Payments Bank news: आज एक बड़ी खबर सामने आई है अगर आप Paytm Wallet इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ये खबर पता होनी चाहिए, भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी नियमों का पालन नहीं करने पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक रोक लगाने का आदेश दिया था।
वहीं एक बार फिर पेटीएम बैंक की तरफ से आई जानकारी के अनुसार कुछ Paytm Wallet को बंद करने की बात कही है, इस संदर्भ में पेटीएम की तरफ से बताया गया है कि जीरो बैलेंस खाते और एक साल से अधिक समय से किसी तरह का लेनदेन नहीं करने वाले Wallet 20 जुलाई, 2024 को बंद कर दिए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार पहले नोटिस जारी किया जाएगा
आपकी जानकारी के लिए बता दें पेटीएम पेमेंट्स बैंक आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक जो खाते एक्टिव नहीं है पेटीएम वॉलेट यूजर्स को 30 दिन पहले उनको नोटिस मुहैया कराया जाएगा उसके बाद ही उनके वॉलेट को बंद करने के बारे में फैसला लिया जाएगा। इस जानकारी में पता चला कि वो वॉलेट जिसमें पिछले एक साल में किसी भी तरह का लेनदेन नहीं किया है, वहीं जिनका बैलेंस जीरो है, उन्हें 20 जुलाई, 2024 से बंद कर दिया जाएगा।
आरबीआई की रोक जारी
भारतीय रिजर्व बैंक ने (Paytm Payments Bank) पर अपनी रोक लगा रखी है। 15 मार्च के बाद किसी भी तरह नए खाते नहीं खोले जाएंगे और न ही कोई रुपए जोड़े जाएंगे, भारतीय रिजर्व बैंक ने कड़े लहजे में पेटीएम पेमेंट बैंक से कहा था। वहीं आपको ये भी पता होना चाहिए रिजर्व बैंक ने एक और चीज कही थी जिन खाताधारकों के खाते में पहले से रकम है उन्हे बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है वे सुचारु रूप से उस पैसे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पेटीएम पर लगी मुसीबतों की झड़ी
पेटीएम इस साल के शुरुआत से ही मुसीबतों का सामना कर रहा है। आपको पता होना चाहिए पेटीएम के शेयर लिस्टिंग के बाद से काफी ज्यादा नीचे गिरते चले जा रहे हैं और इतना ही नहीं कंपनी के वरिष्ठ लोग कंपनी से अपनी सदस्यता और इस्तीफा दे रहे हैं। कंपनी से निकलने वालों की झड़ी लगी हुई है और कंपनी भी अपने घाटे को पूरा करने के लिए अपने संस्थान से कर्मचारियों को निकाल रही है। संस्थान से निकालने की प्रक्रिया पर कर्मचारियों ने कई सवाल खड़े किए हैं।
26 फरवरी को विजय शेखर शर्मा ने इस्तीफा दिया था
कंपनी के बड़े चेहरे और पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने 26 फरवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड मेंबर का पद छोड़ दिया था और बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का पुनर्गठन किया गया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
