देश में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन कर दिया है। ऐसी स्थिति में देशवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन कर दिया है। ऐसी स्थिति में देशवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन घर में ही बिताना पड़ रहा है। लेकिन इन सब के बाद भी अगर आप घर बैठे कमाई करना चाहते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। घर बैठे-बैठे भी अगर आप हर महीने अच्छी कमाई के बारे में सोच रहे हैं तो एसबीआई आपके लिए एक खास स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम के जरिए आप हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं। कोई भी ग्राहक अगर इस स्कीम में पैसा लगाता है तो उसको हर महीने एक फिक्स्ड इनकम होती रहेगी।
एसबीआई की एन्युटी स्कीम से करें कमाई
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक ऐसी स्कीम हैं जिसके तहत आप हर महीने एक निश्चित रकम पा सकते हैं। इसके लिए आपको इस स्कीम में एकमुश्त पैसा जमा करना होगा। यह स्कीम है एसबीआई एन्युटी डिपॉजिट। एन्युटी पेमेंट में ग्राहक की तरफ से जमा रकम पर ब्याज लगकर एक तय समय के बाद इनकम मिलनी शुरू होती है। एसबीआई के इस स्कीम में न्यूनतम 1,000 रुपये मासिक एन्युटी के लिए जमा किया जा सकता है। इस स्कीम में अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं की गई है।
एसबीआई एन्युटी डिपॉजिट स्कीम से जुड़ी खास बातें
राशि जमा करने की अवधि
यह डिपोजिट स्कीम 36 माह/ 60 माह/ 84 माह या 120 के लिए उपलब्ध है। आपकी मासिक आय पैसे जमा करने की अवधि और मूलधन पर निर्भर करेगा।
इतनी राशि कर सकते हैं जमा
इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी राशि हर महीने चाहते हैं। अगर 60 साल तक आपको हर माह 5,000 रुपये की मासिक आय चाहिए तो बैंक आपको बताएगा कि आपको कितनी राशि जमा करनी है। हालांकि, डिपोजिट राशि 25,000 रुपये से कम नहीं होने चाहिए। हालांकि, इसकी अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है।
ब्याज दर
जानकारी दें कि एन्युटी जमा पर समान मेच्योरिटी के टर्म डिपोजिट के मुताबिक ब्याज मिलता है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक बैंक इस समय एक साल से 10 साल की अवधि के डिपोजिट पर 6% का ब्याज देता है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को आम लोगों से 0.5% अधिक यानी 6.5% की दर से ब्याज मिलेगा। एसबीआई के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए ब्याज की दर सात फीसद है।
स्कीम की मैच्योरिटी से पहले पैसों की निकासी की अनुमति
इस स्कीम में नॉमिनेशन की सुविधा उपलब्ध है। जमाकर्ता एन्युटी में जमा राशि के 75% के बराबर राशि के ओवरड्राफ्ट और लोन सुविधा का लाभ उठा सकता है। वहीं अगर मैच्योरिटी अवधि की बात करें तो इसमें आप 3 साल, 5 साल, 7 साल और 10 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। एसबीआई एन्युटी स्कीम पर आपको उतना ही ब्याज मिलता है जितना कि फिक्स्ड डिपॉजिट पर जो अवधि पर निर्भर करता है। भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अगर खाताधारक की मृत्यु एसबीआई एन्युटी डिपॉजिट स्कीम की मैच्योरिटी से पहले हो जाती है तो नॉमिनी को पैसे निकालने की अनुमति है। इस स्कीम का लाभ कोई भी ले सकता है। इसमें व्यक्तिगत या ज्वाइंट अकाउंट, बालिग और नाबालिग भी खोल सकते हैं। इस स्कीम को दूसरे ब्रांच में अकाउंट ट्रांसफर, टीडीएस के नियम एफडी के नियमों के आधार पर ही होंगे।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
