कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में तेजी से फैल रहा है। सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में तेजी से फैल रहा है। सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। इन दिनों सोने में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे है तो अच्छा समय है। घर बैठे आसानी से आप ऑनलाइन सोना खरीद सकते है। दूसरी तरफ आपको ये भी बता दें कि जल्द ही अक्षय तृतीया का शुभ त्योहार नजदीक आ रहा है। ऐसे में तो सोना खरीदना बनता है। वैसे भी सोने के लिए भारतीयों का प्यार किसी से छुपा नहीं है। लोग इसे इस्तेमाल और निवेश दोनों के लिए खरीदते हैं। तो आप भी इस लॉकडाउन में सोने की खरीदारी या निवेश करने पर भी विचार कर सकते हैं। आज हम आपको ऑनलाइन सोना खरीदने के बारें में बतायेंगे। इसके साथ ही बतायेंगे सोने में निवेश करने का एक बेहतर तरीका क्या है।
लोगों को काफी पसंद आ रही ऑनलाइन ज्वेलरी की खरीद
देखा जाएं तो गोल्ड खरीदना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। हां ये कह सकते है कि पहले लोग सोने के गहने खरीदने के लिए सिर्फ उसी दुकान में जाते थे जहां पर वर्षों से उनके माता-पिता जाते थे। लेकिन बदलते वक्त के साथ ये भी देखा गया है कि अब तो लोग ज्यादातर ऑनलाइन भी सोना खरीदना पसंद कर रहे है। इससे समय की भी काफी बचत होती है। ऐसी कई वेबसाइट हैं जहां से आप ऑनलाइन ज्वेलरी खरीद सकते हैं और यह सुविधा कई बड़ी गोल्ड कंपनियां दे रही हैं। अगर आप ऑनलाइन ज्वेलरी खरीदते हैं तो खरीदने से पहले उनके द्वारा बताए गए नियमों को जरुर पढ़ लें। तो चलिए अब आपको ऐसे ही कुछ ऑनलाइन वेबसाइट के बारे में बताते हैं जहां पर आप गोल्ड ज्वेलरी खरीद सकते हैं।
इन प्रमुख जानें-मानें वेबसाइट से खरीदें सोना
तनिष्क
भारत के सबसे बडे, सबसे तेजी से बढ़ते और सबसे लोकप्रिय गहनों के ब्रांड में से एक तनिष्क है। यह ब्रांड सोने के आभूषणों को प्रीमियम रेंज प्रदान करता है और 22 कैरेट और 18 कैरेट के सोने के आभूषणों की श्रेणी प्रदान करता है। तनिष्क एक ऑनलाइन वेबसाइट है जहां से आप गहने खरीद सकते हैं।
कार्टलेन
कार्टलेन डॉट कॉम भारत में पहली ऑनलाइन ज्वेलरी शॉपिंग वेबसाइट है। इस कंपनी की अच्छी बात यह है कि आपको कंपनी के द्वारा ज्वेलरी ट्राइ करने का मौका दिया जाता है।
ब्लूस्टोन
इसके साथ ही ब्लूस्टोन की वेबसाइट 2011 में कई विभिन्न वेरायटी के साथ लॉन्च हुई थी। अगर आपको ज्वेलरी पसंद नहीं आती है तो आप 30 दिन के अंदर रिटर्न कर सकते हैं।
गीतांजलि
आप गीतांजलि डॉट कॉम से गोल्ड और डायमंड की ज्वेलरी खरीद सकते हैं। इस वेबसाइट से ज्वेलरी खरीदकर आप कैश ऑन डिलीवरी भी कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको 10,000 रुपए से कम की ज्वेलरी खरीदनी होगी।
वियर योर शाइन
वियर योर शाइन पीसी ज्वेलर्स के पार्टनर हैं। इसके साथ ही वह खुद में भी एक पापुलर ब्रांण्ड है। यह कंपनी पीसी ज्वेलर्स, ब्लू नील, कामा ज्वेलरी, असमी, जिली आदि ज्वेलरी ब्रांण्ड के साथ पार्टनरशिप में कई ऑफर और आकार्षक डिजाइन प्रदान कर रही है।
स्नैपडील, फ्लिपकार्ट
आप अगर इन वेबसाइट के अलावा भी किसी और वेबसाइट से ऑनलाइन ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं तो आप स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और अमेजन से भी खरीद सकते हैं। यहां पर कई बड़े-बड़े ब्रांण्ड के कलेक्शन खरीद सकते हैं।
पेटीएम के डिजिटल गोल्ड के फीचर
1) सोने को खरीदने का न्यूनतम मूल्य 1 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये है। ग्राम में आप न्यूनतम 0.0005 ग्राम और अधिकतम 50 ग्राम खरीद सकते हैं।
2) सोने की बिक्री 0.0004 ग्राम या 5 रुपये से शुरू होती है। लाइव मूल्य ट्रांजेक्शन पूरा होने के 6 मिनट तक मान्य होते हैं।
3) पांच साल बाद सोने को रखने पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। हालांकि, पेटीएम ने यह नहीं बताया कि यह शुल्क कितना है।
4) बिक्री के समय आपको अपना बैंक खाता और आईएफएससी कोड विवरण देना होगा। 72 घंटे के भीतर पैसा आपके खाते में जमा हो जाएगा।
5) एफएक्यू सेक्शन के मुताबिक, बिक्री मूल्य खरीद मूल्य से कम होंगे। कारण है कि टैक्स, बैंक चार्ज और अन्य शुल्क जैसी कुछ लागतें शामिल होती हैं।
6) आप अपने प्रियजनों को उपहार के रूप में भी सोने को भेज सकते हैं।
7) सिक्कों में सोने को बदलने की शुरुआत 1 ग्राम से होती है। डिलीवरी और मेकिंग चार्ज अलग से लगता है।
फोनपे पर डिजिटल गोल्ड के फीचर
1) सोने की खरीद 1 रुपये या 0.001 ग्राम से शुरू होती है। हालांकि, इसे बेचने के लिए आपके पास सोने की न्यूनतम 5 रुपये के मूल्य का सोना होना चाहिए। आप उसी दिन खरीद और बिक्री नहीं कर सकते हैं।
2) ऐप पर दिखार्इ जाने वाली सोने की दर में कस्टम ड्यूटी और टैक्स शामिल होते हैं। फाइननेस में अंतर के कारण एमएमटीसी-पीएएमपी और सेफगोल्ड के सोने की दरों में भी अंतर दिखता है।
3) खरीद और बिक्री की लाइव दर 5 मिनट के लिए मान्य होती है।
4) एक दिन में अधिकतम 49,999 रुपये के सोने की खरीद कर सकते हैं। अधिकतम आप 60 ग्राम सोना जुटा सकते हैं।
5) कोई भी दोनों प्लेटफॉर्म से सोना खरीद सकता है। जानकारी दें कि प्रत्येक लॉकर का रखरखाव अलग-अलग होता है।
6) सोने को सिक्कों में बदलने की शुरुआत 1 ग्राम से होती है। आपको लागू डिलीवरी और मेकिंग चार्ज का भुगतान करना होगा।
7) बता दें कि सोने के सिक्के को टैंपर प्रूफ पैकेजिंग में भेजा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications