नई दिल्ली, अक्टूबर 1। बीता साल महामारी का रहा, जिसमें आमतौर पर लोगों को कमाई को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन दूसरी तरफ अमीरों ने इस दौरान और ज्यादा दौलत कमाई है। बीते साल देश में 1007 लोग ऐसे रहे जिनकी दौलत 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वहीं देश में अरबपतियों की संख्या भी बढ़ी है। बीते साल देश में 58 लोग और अरबपति हो गए हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में जारी हुरुन इंडिया की रिपोर्ट में हुआ है। आइये जानते हैं कि इस रिपोर्ट में और क्या क्या है।
हुरुन इंडिया की रिपोर्ट
हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक देश में 1,000 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा संपत्ति वाले लोगों की संख्या 1,000 से ऊपर निकल गई है। अब देश में ऐसे लोगों की संख्या 1007 हो गई है। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट 2021 के अनुसार 894 व्यक्तियों की संपत्ति में वृद्धि देखी गई या लगभग वहीं बनी रही है। इस लिस्ट में 229 नए व्यक्ति शामिल हुए हैं। वहीं 113 की दौलत में कमी दर्ज हुई है।
अरबपतियों की संख्या बढ़ी
हुरुन इंडिया की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में इस वक्त 237 व्यक्ति अरबपति हैं। इस लिस्ट में बीते साल 58 नए लोग बढ़े हैं। इस सूची में रसायन और सॉ़फ्टवेयर क्षेत्रों में काम करने या कारोबार करने वालों का नाम पहली बार आया है। फार्मा सेक्टर लगातार दूसरे नंबर पर बना रहा। इस सूची में फार्मा क्षेत्र से 130 लोग हैं।
मुकेश अंबानी अभी भी देश में सबसे अमीर
हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 7,18,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लगातार 10वें वर्ष भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इनके बाद 5,05,900 करोड़ रुपये की दौलत के साथ गौतम अडानी और उनके परिवार का नाम आता है। इस लिस्ट के अनुसार यह दो स्थान ऊपर आ गए हैं। अडानी समूह का संयुक्त मार्केट कैप 9 लाख करोड़ रुपये है। इस लिस्ट के अनुसार अकेले गौतम अडानी ही हैं, जिनके पास 5 ऐसी कंपनियां है, जिनकी मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications