नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में कोरोना महामारी कंट्रोल में आ रही है और वैक्सीन भी जल्द मिलने की संभावना है। ऐसे में इसका सबसे ज्यादा असर गोल्ड के रेट पर पड़ रहा है। जैसे-जैसे निवेशकों को आर्थिक हालात सामान्य होते लग रहे हैं, सोने का रेट नीचे आता जा रहा है। जहां तक केवल अगस्त 2020 की बात है, तो गोल्ड का रेट में करीब 10 फीसदी तक लुढ़क चुका है। ऐसे में अगर सोने में निवेश की सोच रहे हैं, तो सतर्क रहने की जरूरत है। अगर सावधानी वरती गई तो सोना खरीदने वाले भारी नुकसान भी उठा सकते हैं।
आइये जानते हैं कि सिर्फ अगस्त 2020 में सोने का रेट कितना गिरा है।
अगस्त 2020 में 10 फीसदी सस्ता हुआ सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग में कमी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से भारत में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर चल रहा है। देश में सोने की कीमतों में पिछले हफ्ते में प्रति 10 ग्राम 800 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज हो चुकी है। मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर बीते शुक्रवार को सोने का वायदा भाव गिरकर 50,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक चला गया है। पिछले 1 महीने यानी केवल अगस्त 2020 में ही गोल्ड के रेट में करीब 10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। 7 अगस्त 2020 को गोल्ड ने अपना उच्चतम स्तर 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम का बनाया था। वह अगस्त के अंत में 5500 रुपये तक गिरकर 50690 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ चुका है।
चांदी के रेट में भी भारी गिरावट
ऐसा नहीं है कि रेट में गिरावट केवल सोने में ही दर्ज हो रही है। चांदी के रेट में भी भारी गिरावट आई है। चांदी की बात की जाए तो एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव शुक्रवार को 67,481 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतों में पिछले 1 महीने में करीब 10,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज हुई है।
सोने चांदी में गिरावट का ये है मुख्य कारण
अमेरिका में बेरोजगारी में कमी आई है। वहां पर अगस्त में करीब 14 लाख लोगों को नौकरियां मिलीं है। इसके चलते बेरोजगारी दर घटकर 8.4 फीसदी पर आ गई है। उम्मीद से ज्यादा नौकरियां मिलने से अन्य देशों की करेंसी के मुकाबले डॉलर मजबूत हो गया है। इसके अलावा वैक्सीन आने की बढ़ती संभावना के मद्देनजर भी निवेशक गोल्ड से दूर हट रहे हैं। ऐसे में सोने के रेट में वैश्विक रूप से कमी दर्ज हो रही है।
जानिए देश में गोल्ड के रेट के हिस्ट्री और कब मिल रहा था 100 रुपये तोला
2011 में 26,400.00 रुपये का 10 ग्राम
2012 में 31,050.00 रुपये का 10 ग्राम
2013 में 29,600.00 रुपये का 10 ग्राम
2014 में 28,006.50 रुपये का 10 ग्राम
2015 में 26,343.50 रुपये का 10 ग्राम
2016 में 28,623.50 रुपये का 10 ग्राम
2017 में 29,667.50 रुपये का 10 ग्राम
2018 में 31,438.00 रुपये का 10 ग्राम
2019 में 35,220.00 रुपये का 10 ग्राम
जानिए 2000 से 2010 के बीच कितना रहा गोल्ड का रेट
2000 में 4,400.00 रुपये का 10 ग्राम
2001 में 4,300.00 रुपये का 10 ग्राम
2002 में 4,990.00 रुपये का 10 ग्राम
2003 में 5,600.00 रुपये का 10 ग्राम
2004 में 5,850.00 रुपये का 10 ग्राम
2005 में 7,000.00 रुपये का 10 ग्राम
2006 में 8,400.00 रुपये का 10 ग्राम
2007 में 10,800.00 रुपये का 10 ग्राम
2008 में 12,500.00 रुपये का 10 ग्राम
2009 में 14,500.00 रुपये का 10 ग्राम
2010 में 18,500.00 रुपये का 10 ग्राम
1991 से 2000 के बीच कितना रहा गोल्ड का रेट
1991 में 3,466.00 रुपये का 10 ग्राम
1992 में 4,334.00 रुपये का 10 ग्राम
1993 में 4,140.00 रुपये का 10 ग्राम
1994 में 4,598.00 रुपये का 10 ग्राम
1995 में 4,680.00 रुपये का 10 ग्राम
1996 में 5,160.00 रुपये का 10 ग्राम
1997 में 4,725.00 रुपये का 10 ग्राम
1998 में 4,045.00 रुपये का 10 ग्राम
1999 में 4,234.00 रुपये का 10 ग्राम
1981 से 1990 के बीच कितना रहा गोल्ड का रेट
1981 में 1,800.00 रुपये का 10 ग्राम
1982 में 1,645.00 रुपये का 10 ग्राम
1983 में 1,800.00 रुपये का 10 ग्राम
1984 में 1,970.00 रुपये का 10 ग्राम
1985 में 2,130.00 रुपये का 10 ग्राम
1986 में 2,140.00 रुपये का 10 ग्राम
1987 में 2,570.00 रुपये का 10 ग्राम
1988 में 3,130.00 रुपये का 10 ग्राम
1989 में 3,140.00 रुपये का 10 ग्राम
1990 में 3,200.00 रुपये का 10 ग्राम
जानिए कब था सोने का रेट 100 रुपये प्रति 10 ग्राम
1967 में 102.50 रुपये का 10 ग्राम
1968 में 162.00 रुपये का 10 ग्राम
1969 में 176.00 रुपये का 10 ग्राम
1970 में 184.00 रुपये का 10 ग्राम
1971 में 193.00 रुपये का 10 ग्राम
1972 में 202.00 रुपये का 10 ग्राम
1973 में 278.50 रुपये का 10 ग्राम
1974 में 506.00 रुपये का 10 ग्राम
1975 में 540.00 रुपये का 10 ग्राम
1976 में 432.00 रुपये का 10 ग्राम
1977 में 486.00 रुपये का 10 ग्राम
1978 में 685.00 रुपये का 10 ग्राम
1979 में 937.00 रुपये का 10 ग्राम
1980 में 1,330.00 रुपये का 10 ग्राम
नोट : यहां पर दिए गए गोल्ड के रेट पूरे साल के औसत रेट हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: लगातार गिरावट के बाद 20 मार्च को सोने की कीमतों में भारी उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 21 मार्च को अगर सोना खरीदने का प्लान है तो पहले जानें 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 20 मार्च को चांदी की कीमत में जबरदस्त उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications