नई दिल्ली, दिसंबर 23। टीटीआई एंटरप्राइज का कुछ उन शेयरों में से रहा है, जिन्होंने 2021 में निवेशकों को मालामाल बना दिया है। ये शेयर अब तक 2021 में अब तक 3403.76 फीसदी रिटर्न दे चुका है। आज कंपनी का शेयर 4.95 फीसदी या 2.20 रु महंगा होकर 46.60 रु के स्तर पर बंद हुआ। वहीं 1 जनवरी को यह 1.33 रु पर था। 1.33 रु से 46.60 रु तक पहुंचने में यह 3403.76 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।
1 लाख रु के 35 लाख रु
टीटीआई एंटरप्राइज का शेयर 1.33 रु से 46.60 रु तक पहुंचा है। इससे शेयर ने 3403.76 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी के पास 1 जनवरी को इस कंपनी के 1 लाख रु के शेयर होते तो उनकी वैल्यू आज 35 लाख रु से अधिक होती। यानी 1 लाख रु के निवेश पर सीधे सीधे 34 लाख रु से अधिक का फायदा। आगे जानिए इसका 1 साल का रिटर्न। ये कंपनी शेयरों और सिक्योरिटीज में निवेश करती है और शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म फाइनेंसिंग प्रोवाइड करती है।
1 साल का रिटर्न
टीटीआई एंटरप्राइज का शेयर बीते एक साल में 1.26 रु से 46.60 रु तक पहुंचा है। इससे शेयर ने 3598.41 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। अगर किसी के पास 1 साल पहले इस कंपनी के 1 लाख रु के शेयर होते तो उनकी वैल्यू आज करीब 37 लाख रु होती। यानी 1 लाख रु के निवेश पर करीब करीब 36 लाख रु का फायदा। निवेशकों के लिए इतना रिटर्न काफी धमाकेदार है।
6 महीने में 21 गुना किया पैसा
टीटीआई एंटरप्राइज के शेयर ने 6 महीनों में ही निवेशकों का पैसा 21 गुना कर दिया है। दरअसल 6 महीने पहले टीटीआई एंटरप्राइज का शेयर 2.20 रु पर था, जो आज 46.60 रु पर है। शेयर ने 6 महीनों में 2018 फीसदी रिटर्न दिया है। ये शेयर 1 लाख रु के 6 महीनों में 21 लाख रु से अधिक कर चुका है। यानी निवेशकों को 20 लाख रु से ज्यादा फायदा हुआ है।
क्या है कंपनी का बिजनेस
टीटीआई एंटरप्राइजेज लिमिटेड को 3 जुलाई 1981 को शुरू किया गया था। कंपनी एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है जो फंड-आधारित एक्टिविटीज के कारोबार में लगी हुई है। ये लोन देने, शेयरों, म्यूचुअल फंड और अन्य फाइनेंशियल उत्पादों में निवेश करती है। यह कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
टीटीआई एक बहुत छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल 118.38 करोड़ रु है। बता दें कि 2 लाख रुपये तक की इंडिविजुअल पूंजी वाले 1,236 पब्लिक शेयरधारकों के पास इसके 18.10 लाख शेयर हैं। सितंबर तिमाही के अंत में 5.91 फीसदी हिस्सेदारी या 15.02 लाख शेयरों वाले केवल छह शेयरधारकों के पास 2 लाख रुपये से अधिक की पूंजी थी। अन्य एनबीएफसी में बजाज फाइनेंस का शेयर बीते एक साल में 26 फीसदी बढ़ा है, वहीं मुथूट फाइनेंस के शेयर में एक साल में 16.69 फीसदी की तेजी आई है। चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी का शेयर एक साल में 31.33 फीसदी चढ़ा है। जबकि टीटीआई का शेयर 3598 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications