Improve CIBIL Score: क्रेडिट स्कोर अच्छा बहुत जरूरी है। अच्छा क्रेडिट स्कोर आपको लोन मिलने में मदद करता है लेकिन एक महीने में कम क्रेडिट स्कोर को सुधारना मुश्किल हैं पर आप कुछ टिप्स की मदद से क्रेडिट स्कोर को बढ़ा सकते हैं।
इतना क्रेडिट स्कोर होता है अच्छा
क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच फिक्स होता है और अगर आपका क्रेडिट स्कोर 550 से 750 के बीच का स्कोर ठीक माना जाता है।

वहीं, 750 या इससे ज्यादा है तो इसे बहुत अच्छा माना जाता है। 300 से 550 तक का स्कोर खराब माना जाता है। आपका क्रेडिट स्कोर कई चीजों पर निर्भर करता है।
30% सिबिल स्कोर इस बात पर निर्भर करता है कि आप वक्त पर कर्ज चुका रहे हैं या नहीं, 25% सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड लोन पर वहीं 25% क्रेडिट एक्सपोजर पर और 20% कर्ज के इस्तेमाल पर निर्भर करता है।
ईएमआई का भुगतान समय पर करें
आप अपने सभी बिल भुगतान समय पर करें फिर चाहे वह कोई भी ईमआई क्यों न हो। इसमें क्रेडिट कार्ड बिल, ऋण ईएमआई, उपयोगिता बिल आदि शामिल हैं।
देर से भुगतान करने पर या फिर भुगतान न करने पर आपके स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
यदि आप अपना क्रेडिट स्कोर सुधारना चाहते हैं तो आपको नया लोन नहीं लेना चाहिए क्योंकि अगर आप लोन को नहीं चुका पाएंगे तो भी आपको क्रेडिट स्कोर खराब होगा। इसलिए आपको क्रेडिट स्कोर वृद्धि के लिए आपको बार-बार लोन के लिए आवेदन करने से बचना चाहिए।
क्रेडिट लिमिट का कम करें इस्तेमाल
अगर आपको क्रेडिट स्कोर बढ़ाना है तो यह जरूरी है कि आप क्रेडिट लिमिट का कम से कम यूज करना चाहिए। क्रेडिट लिमिट का 30 प्रतिशत ही उपयोग करना ही आदर्श स्थिति माना जाती है।
अगर आप अपने क्रेडिट लिमिट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करते हैं तो यह भी आपके क्रेडिट स्कोर को कम कर सकता है। आपको बिलिंग साइकिल खत्म होने से पहले इसका भुगतान कर देना चाहिए।
इसके अलावा आपको लोन गारंटर बनने से पहले भी सोच विचार कर लेना चाहिए क्योंकि अगर आप जिसके लोन गारंटर बने है, वह लोन लेने वाला व्यक्ति लोन नहीं चुकाया या किस्तें समय पर नहीं दीं, तो इससे क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है।
अगर आपकी रिपेमेंट हिस्ट्री सही है तो आप क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। यह आपके क्रेडिट उपयोग अनुपात को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
हालांकि इन कदमों से एक महीने के भीतर आपके क्रेडिट स्कोर में उल्लेखनीय वृद्धि नहीं हो सकती है, लेकिन वे आपको अच्छी क्रेडिट आदतें स्थापित करने में मदद कर सकते हैं जो अन्यथा लगने वाले समय की तुलना में आपके स्कोर में तेजी से सुधार करेगी।
याद रखें कि जब आपकी साख सुधारने की बात आती है तो धैर्य और निरंतरता महत्वपूर्ण होती है।
उन एजेंसियों से भी आपको दूर रहना चाहिए जो उनके क्रेडिट स्कोर को तुरंत सुधारने या विशिष्ट परिणामों की गारंटी देने का वादा करती हैं।
वास्तविक सेवाएं आपके क्रेडिट को बेहतर बनाने में सहायता प्रदान कर सकती हैं, लेकिन वे कभी गारंटी नहीं देती हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
