IFCI shares gave 100 percent return in three months: आजकल शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर है। लेकिन एक सस्ती सरकारी कंपनी इन दिनों भारी मुनाफा करा रही है। इस कंपनी का नाम आईएफसीआई लिमिटेड है। कुछ दिन पहले तक इस कंपनी का शेयर का रेट 10 रुपये के आसपास था, लेकिन आज यह करीब 25 रुपये हो गया है।
देश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने आईएफसीआई की स्थापना की थी। लेकिन धीरे-धीरे कंपनी ने लोन तो खूब बांटा, लेकिन एनपीए लगातार बढ़ता गया। इसी के चलते आईएफसीआई का शेयर काफी समय तक 10 रुपये के नीचे कारोबार करता रहा। यह अलग बात है कि कभी इसका शेयर 100 रुपये के आसपास भी होता था।

पिछले कई साल की कोशिश के बाद अब आईएफसीआई की वित्तीय स्थिति संभलती लग रही है। यही कारण है कि इस सस्ती सरकारी कंपनी का शेयर काफी तेजी से ऊपर जा रहा है।
आज आईएफसीआई का शेयर करीब 12 फीसदी की तेजी यानी 2.60 रुपये की तेजी के साथ 24.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आज इस शेयर ने अपना निचला स्तर 22.05 रुपये का और उच्चतम स्तर 24.95 रुपये का बनाया है। वैसे आज का उच्चतम स्तर इस शेयर का एक साल का उच्चतम स्तर भी है।
जहां तक आईएफसीआई के शेयर के रिटर्न की बात है, तो 1 हफ्ते में इस शेयर ने करीब 32.44 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं एक माह के दौरान इस शेयर ने करीब 68.60 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन माह में तो इस शेयर ने निवेशकों का पैसा डबल से ज्यादा यानी 112.02 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वही 1 साल के दौरान इस शेयर का रिटर्न 152.04 प्रतिशत का रहा है। अगर 3 साल का रिटर्न देखा जाए तो यह 311.67 प्रतिशत का रहा है।
आईएफसीआई के शेयर की फेसवैल्यू 10 रुपये है। आज के क्लोजिंग रेट के हिसाब से इस शेयर की मार्केट कैप करीब 6,149 करोड़ रुपये है। आईएफसीआई के शेयर की बुक वैल्यू इस वक्त करीब 12.87 रुपये है।
आईएफसीआई लिमिटेड (आईएफसीआई) की स्थापना 1948 में उद्योग को मध्यम और दीर्घकालिक वित्त प्रदान करने के लिए एक वैधानिक निगम "भारतीय औद्योगिक वित्त निगम" के रूप में की गई थी। लेकिन 1993 में, औद्योगिक वित्त निगम अधिनियम के निरस्त होने के बाद, आईएफसीआई एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी बन गई।
आईएफसीआई गैर-जमा स्वीकार करने वाली एक सरकारी गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी के रूप में आरबीआई में भी पंजीकृत है। इसके अलावा एक अधिसूचना के तहत कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 2(72) के तहत आईएफसीआई एक सार्वजनिक वित्तीय संस्थान भी है।
नोट: यहां पर आईएफसीआई शेयर के बारे में जानकारी दी जा रही है, यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications