नई दिल्ली, जुलाई 25। सोने में भारतीयों की रुचि काफी अधिक है। शादियों, धार्मिक अवसरों के साथ-साथ त्योहारों के लिए सोना खरीदना हमेशा से भारत में पसंद किया जाता है। भारत में सोना निवेश या खरीदारी से कहीं अधिक मान्यता रखता है। यह किसी इमरजेंसी के लिए बीमा भी है। लोग जरूरत के समय सोना बेच कर या उस पर लोन लेकर गुजारा करते हैं। निवेश के लिहाज से भी सोना काफी अच्छा माना जाता है। निवेशकों के लिए सोना एक सुरक्षित और जोखिम मुक्त निवेश है। गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) के साथ-साथ म्यूचुअल फंड भी उन तरीकों में शामिल है, जिनके माध्यम से सोने में निवेश किया जा सकता है। सोने के निवेश को जोखिम मुक्त इसलिए भी माना जाता है क्योंकि सोने की कीमतें शेयर बाजार के उलट चलती हैं। यहां हम आपको ऐसे 4 बढ़िया ऑप्शन की जानकारी देंगे, जो गोल्ड में निवेश के लिए सबसे बेस्ट हैं।
सॉवरेन गोल्ड बांड (एसजीबी)
एसजीबी निवेशकों के लिए फिजिकल सोने की तुलना में सोने में निवेश करने का एक शानदार तरीका है। यह योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई थी। एसजीबी भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी किए जाते हैं। इस योजना में 5 वर्ष की लॉक-इन अवधि होती है और मैच्योरिटी पर, किए गए निवेश को नकद में भुनाया जाता है। आपको निवेश राशि ब्याज सहित मिलती है।
डिजिटल गोल्ड
सोने को विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से डिजिटल रूप में भी खरीदा जा सकता है। डिजिटल गोल्ड के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1 रुपये जितनी कम हो सकती है। यह गोल्ड आपको फिजिकल सोने के रूप में भी दिया जा सकता है। इनमें से अधिकांश डिजिटल प्लेटफॉर्म की व्यापारियों और सोने के निर्माताओं के साथ भागीदारी होती है। ये सोने में निवेश के लिए एक सुरक्षित ऑप्शन है।
गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड)
गोल्ड ईटीएफ ऐसा निवेश ऑप्शन है जिनका शेयर बाजार में कारोबार होता है। गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने के लिए किसी बैंक या ब्रोक्रेज फर्म के पास डीमैट खाता होना चाहिए। ध्यान रहे कि गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने का मतलब यह नहीं है कि आपके पास फिजिकल सोना है। इसका मतलब है कि आपने इलेक्ट्रॉनिक रूप में सोने में निवेश किया है।
गोल्ड म्यूचुअल फंड
यह एक ऐसी योजना है जिसमें विभिन्न निवेशकों के निवेश को एक साथ जमा किया जाता है और एक विशेष स्कीम में निवेश किया जाता है। गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए डीमैट खाते की आवश्यकता नहीं होती है। आप किसी कमर्शियल बैंक के माध्यम से इसमें निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
