नई दिल्ली, जून 14। शेयरों से रिटर्न के अलावा उन पर मिलने वाले डिविडेंड (लाभांश) से भी फायदा होता है। लाभांश दो तरह का होता है। इनमें सामान्य लाभांश और विशेष लाभांश शमिल है। विशेष लाभांश आम तौर पर शेयरधारकों को कैश के रूप में मिलता है और ये सामान्य लाभांश से अधिक होता है। कंपनी द्वारा विशेष लाभांश का भुगतान किसी विशेष घटना से जुड़ा होता है। इसे अतिरिक्त लाभांश के नाम से भी जाना जाता है। किसी वित्तीय वर्ष के लिए कंपनी की वार्षिक आम बैठक में अंतिम लाभांश घोषित किया जाता है। कंपनियां अंतिम लाभांश तब देती हैं जब बोर्ड द्वारा इसकी सिफारिश की जाती है और इसके शेयरधारकों द्वारा इसे मंजूरी दी जाती है। प्रमुख टायर और रबर कंपनी गुडइयर इंडिया लिमिटेड ने भी विशेष लाभांश और अंतिम लाभांश की घोषणा की है। आगे जानिए बाकी डिटेल।
कितना मिलेगा लाभांश
गुडइयर के निदेशक मंडल ने कहा कि 10 रुपये वाले हर इक्विटी शेयर के 20 रुपये का अंतिम लाभांश दिया जाएगा। साथ ही इन 10 रु वाले शेयरों पर 80 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का विशेष लाभांश भी दिया जाएगा। ये कुल मिला कर 1000 फीसदी लाभांश हो गया। बता दें कि इस लाभांश की निदेशक मंडल ने सिफारिश की है। ये लाभांश 31 मार्च 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए है। लाभांश उन्हें दिया जाएगा, जिनके नाम सोमवार, 25 जुलाई, 2022 को सदस्यों के रजिस्टर में शामिल होंगे।
एक्स-डिविडेंड डेट
गौरतलब है कि एक्स-डिविडेंड की तारीख 22 जुलाई, 2022 है। ये आमतौर पर रिकॉर्ड डेट से दो कारोबारी दिन पहले का होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि भारत में T+2 के आधार पर यानी सौदे के दो दिन बाद सेटेलमेंट होता है। तो अगर आपको डिविडेंड चाहिए तो आपको शेयर एक्स डिविडेंड डेट के पहले खरीदना होता है।
गुडईयर डिविडेंड हिस्ट्री
गुडइयर का लाभांश ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा है और इसने पिछले 5 वर्षों में नियमित रूप से लाभांश की घोषणा की है। इसने 2007 से अब तक 19 बार लाभांश घोषित किया है। मार्च 2022 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए, गुडइयर ने 100 रुपये प्रति शेयर के इक्विटी लाभांश की घोषणा की है। अगर आज के शेयर के मौजूदा बाजार भाव यानी 1005 रुपये को ध्यान में रखा जाए तो यह 10 करीब का डिविडेंड यील्ड देगा जो बेहद आकर्षक है।
शेयर की स्थिति कैसी है
गुडइयर इंडिया लिमिटेड का मौजूदा बाजार मूल्य एनएसई पर 1005 रुपये है। शेयर ने अपने 52 सप्ताह के उच्च 1085 और 52 सप्ताह के निचले स्तर 783 रुपये को छुआ है। पी/ई 22.5 पर दर्ज किया गया है जो 35.19 के सेक्टर पी/ई से कम है और यह सकारात्मक संकेत है। शेयर का ईपीएस 44.61 है। स्टॉक ने एक साल में 1.91 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है और 5 साल में 18.92% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।
जानिए कंपनी के बारे में
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह दुनिया की सबसे बड़ी टायर कंपनियों में से एक है। इसके पास लगभग 72,000 कर्मचारी हैं। यह दुनिया भर के 23 देशों में 55 सुविधाओं में अपने उत्पादों का निर्माण करती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications