नई दिल्ली। अगर आपको अच्छी नींद आती है तो 1 लाख रुपये महीने की नौकरी आपका इंतजार कर रही है। और हां, यह नौकरी विदेश में नहीं बल्कि अपने ही देश में ऑफर की जा रही है। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, और अगर आपको अच्छी नींद आती है तो बिना देर किए इसके आवदेन करें। हालांकि कंपनी 1 लाख रुपये महीने की नौकरी देने के पहले यह सुनिश्चत करेगी कि आपको अच्छी नींद आती है या नहीं। अगर आपका मन इस नौकरी को करने का है तो आप इसका पूरा विवरण यहां जान सकते हैं, और सही तरीके से आवदेन कर नौकरी पा सकते हैं। तो आइये जानते इस अनौखी नौकरी के पैरामीटर क्या हैं। यहां पर अपको मिलेगी कंपनी की वेबसाइट की जानकारी के अलावा रोज कितने घंटे सोना होगा। इसके अलावा कितने दिनों तक रोज ऐसा करना होगा। हालांकि अगर विदेश की बात की जाए तो अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा अपने स्पेस स्टडी प्रोग्राम के तहत दो महीने तक रोज तय घंटे तक सोने वाले को 14 लाख रुपये देती है।
बेंगलुरू की है यह कंपनी
बेंगलुरू की एक कंपनी ऐसी नौकरी ऑफर कर रही है। यह नौकरी मिलने के बाद आप को सोने के लिए पैसा मिलेगा। बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी वेकफिट यह नौकरी ऑफर कर रही है। इस नौकरी को पाने वाले को 1 लाख रुपये महीना दिया जाएगा। वेकफिट कंपनी की वेबसाइट का पता है
https://www.wakefit.co/
रोज कितने घंटे सोना होगा
इस नौकरी के लिए चुने गए व्यक्ति को रोज 9 घंटे सो कर दिखाना होगा। 1 लाख रुपये महीने की नौकरी उन्हीं लोगों को दी जाएगी जो रोज कम से कम 9 घंटे सो सकते हैं। नौकरी मिलने के बाद व्यक्ति को लगातार 100 दिनों तक हर रोज 9 घंटों की नींद लेनी होगी।
वेकफिट स्लीप इंटर्नशिप
कंपनी ने वेकफिट स्लीप इंटर्नशिप के नाम से यह नौकरी निकाली है। इसका पूरा विवरण कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर दिया है। 'वेकफिट स्लीप इंटर्नशिप' में चुने गए कुछ व्यक्ति को 100 दिनों तक हर रोज 9 घंटों की नींद लेनी होगी। वेकफिट इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांग रही है।
आवेदन के साथ भेजना होगा वीडियो
वेकफिट ने कहा है कि जो लोग इस पोस्ट के लिए आवदेन करना चाहते हैं, उन्हें एक वीडिया बना भेजना होगा। इसके बाद ही आवेदक को शार्टलिस्ट किया जाएगा। इस वीडियों में यह दिखाना होगा कि उन्हें कितनी अच्छी नींद आती है। चुने गए उम्मीदवार बाद में कंपनी के बनाए गद्दे पर सोएंगे। इसके साथ ही वे स्लीप ट्रैकर और विशेषज्ञों के साथ काउंसलिंग सेशन में भाग भी लेंगे।
चुने जाने पर क्या होगा
वेकफिट में इस काम के लिए चुने जाने के बाद कंपनी हर गततिधि पर नजर रखेगी। इस दौरान एक स्लीप ट्रैकर का भी इस्तेमाल होगा, जो इंटर्नशिप को दिए गए गद्दे पर सोने से पहले और सोने के बाद का पैटर्न रिकॉर्ड करेगा। कंपनी का कहना है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को सुकून की नींद के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कुछ प्रयोग किए जा रहे हैं, जिनके लिए अच्छी नींद लेने वालों की जरूरत है।
लोगों को अच्छी नींद के लिए प्रेरित करने का प्रयास
कंपनी ने बताया है कि एक स्लीप सॉल्यूशंस कंपनी के तौर पर हमारा उद्देश्य लोगों को बेहतर नींद के लिए प्रेरित करना है। भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद दुर्भाग्य से एक आम दुर्घटना बन रही है, जो सेहत, उत्पादकता और जीवन की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव डाल रही है।" उन्होंने कहा, "हम इसमें देश के उन लोगों की भर्ती करना चाहते हैं, जो अपनी जिंदगी में नींद को प्राथमिकता देने के लिए किसी भी हद तक जाने के इच्छुक हैं।"
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications