नई दिल्ली, मार्च 9। वे निवेशक जो शेयर बाजार में शुरुआत करना जा रहे हैं, उन्हें शेयर बाजार एक ऐसी जगह की तरह लग सकता है जहां निवेश करके आसानी से रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है। या एक ऐसी जगह जहां आप कुछ दिन में लाखों कमा सकते हैं। मगर हकीकत का एक और रुख भी है। शेयर बाजार में मुनाफा कमाना आसान नहीं है। धैर्य रखने और लंबी अवधि के निवेश बरकरार रखने के साथ साथ आपको बाजार की अच्छी समझ होनी चाहिए। आपका निवेश आइडिया आपके वित्तीय लक्ष्यों, जोखिम उठाने की क्षमता के अनुरूप होने चाहिए। एक और बात कि आपको केवल एक विश्वसनीय फाइनेंशियल पार्टनर से मिले शेयर बाजार के सुझावों पर अमल करना चाहिए। बता दें कि 5 ऐसे शेयर हैं, जो मौजूदा स्तरों से 73 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं।
एसबीआई
ब्रोक्रेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 5 शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। इनमें पहला है एसबीआई। एसबीआई के शेयर के लिए टार्गेट प्राइस 725 रु है, जबकि इसका मौजूदा भाव 450 रु के आस पास है। यानी ये मौजूदा स्तर से निवेशकों को 61 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। इस समय एसबीआई की मार्केट कैपिटल 4.01 लाख करोड़ रु है।
एंजल वन
एंजल वन के शेयर के लिए 1900 रु का टार्गेट है। मगर ये इस समय 1270 रु के आस-पास है। यानी यदि मौजूदा स्तरों पर इस शेयर में निवेश किया जाए तो आराम से 49 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। इसका पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,527.80 रु और निचला स्तर 990.50 रु रहा है। आज ये 1268.10 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 1,291.95 रु पर खुला।
इंफोसिस
इंफोसिस भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। इंफोसिस का शेयर इस समय 1824 रु के आस पास है। मगर इसके लिए टार्गेट रखा गया है 2310 रु का। यानी मौजूदा भाव से निवेशकों को 26.6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। इंफोसिस की मौजूदा मार्केट कैपिटल 7.65 लाख करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,953.90 रु और निचला स्तर 1311.30 रु है।
टीसीआई एक्सप्रेस
टीसीआई एक्सप्रेस को भी खरीदने की सलाह दी गयी है। ये शेयर इस समय 1751 रु के आस पास है। पर इसके लिए टार्गेट 2130 रु का है। इस तरह निवेशकों को 21.5 फीसदी रिटर्न आराम से मिल जाएगा। इसके 52 हफ्तों का हाई 2,570.00 रु और लो 807.00 रु रहा है। शेयर बाजार की अच्छी बात यह है कि आपको बस एक बार निवेश करना होता है, उसके बाद रिटर्न आपको बैठे-बैठे मिलेगा।
जेके सीमेंट
जेके सीमेंट लिस्ट में वो शेयर है, जो सबसे अधिक रिटर्न दे सकता है। ये इस समय 2267 रु के आस पास है। पर इस शेयर के लिए टार्गेट 3935 रु रखा गया है। ये शेयर मौजूदा भाव से आराम से 73.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है। बता दें कि जेके सीमेंट के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 3,838.00 रु और निचला स्तर 2,139.05 रु रहा है। जेके सीमेंट की मार्केट कैपिटल इस समय 17,531.80 करोड़ रु है। आज कंपनी के शेयर में 3.8 फीसदी की तेजी दिख रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications