Senior Citizen Scheme Vs Monthly Income: भारत में बचत योजनाएं जैसे सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) और मासिक आय योजना (MIS) जैसी अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से रिस्क फ्री रिटर्न देती हैं। ये योजनाएं इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक के टैक्स लाभ भी देती हैं।

इन्हीं योजनाओं के तहत आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से योजना चुन सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि डाकघर की दो योजनाओं जिसमें सीनियर सिटीजन और मंथली सेविंग्स स्कीम किसमें ज्यादा फायदा मिलता है?
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत निवेशकों को 8.2 प्रतिशत का रिटर्न दिया जा रहा है। इसमें न्यूनतम 1000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। वहीं, धारा 80सी के तहत इसमें निवेश करने पर 1 लाख 50 हज़ार रुपये का कर लाभ मिलता है। आप अपने निवेशक को मैच्योरिटी के बाद इसे 3 साल के लिए और बढ़ा सकते हैं। इसमें निवेश करने की आयु सीमा 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
मासिक आय योजना (MSS)
मासिक आय योजना के तहत 7.4 प्रतिशत का रिटर्न दिया जा रहा है। आप इस योजना को न्यूनतम 1000 रुपये के निवेश से शुरू कर सकते हैं। इसमें निवेश की अधिकतम सीमा 9 लाख रुपये है। इस योजना को संयुक्त खाते के साथ भी खोला जा सकता है। संयुक्त खाते में निवेश की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये है। वरिष्ठ नागरिक योजना की तरह इसमें कोई आयु सीमा नहीं है। हालांकि, अगर आप सीनियर सिटीजन स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, लेकिन आयु सीमा 60 वर्ष से कम है, तो आप माता-पिता या दादा-दादी के नाम पर भी यह योजना शुरू कर सकते हैं।
किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा
अगर आप 1 लाख रुपये का निवेश 5 साल के लिए करते है तोवरिष्ठ नागरिक बचत योजना और मासिक आय योजना दोनों में किसमें ज्यादा रिटर्न मिलेगा?
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना
अगर आप सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 5 साल के लिए 1 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको हर तीन महीने में 2,049 रुपये मिलेंगे। वहीं, मैच्योरिटी पर आपको 1,41,000 रुपये मिलेंगे। इससे कुल ब्याज 41,000 रुपये होगा। ब्याज राशि 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर और 1 जनवरी को मिलेगी।
मासिक आय योजना
अगर आप इनकम सेविंग स्कीम में 5 साल के लिए 1 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको हर महीने 3083 रुपये मिलेंगे। यह पैसा आपको पूरे 5 साल के दौरान हर महीने मिलेगा।
More From GoodReturns

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स

ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही

एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications