कोरोना वायरस के कारण लोग घर से कम बाहर निकलने और अपने ज्यादातर काम घर से ही करने की कोशिश कर रहे हैं। फिर चाहें वो ऑनलाइन निवेश हो या ऑनलाइन बैंकिंग का सहारा ले रहे लोग।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण लोग घर से कम बाहर निकलने और अपने ज्यादातर काम घर से ही करने की कोशिश कर रहे हैं। फिर चाहें वो ऑनलाइन निवेश हो या ऑनलाइन बैंकिंग का सहारा ले रहे लोग। वहीं देखा जा रहा है कि बैंकों में ब्याज दर घटने की वजह से इन दिनों पोस्ट ऑफिस की विभिन्न स्कीमों में पैसा निवेश करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके चलते लोग पोस्ट ऑफिस में सेविंग्स अकाउंट खोल रहे हैं।

वहीं अगर आपका पोस्ट ऑफिस में सेविंग्स बैंक अकाउंट है, तो आपको उसके लिए पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे-बैठे अपनी पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक अकाउंट ऑनलाइन सर्विस का फायदा ले सकते हैं। बता दें कि अगर आप पोस्ट ऑफिस का नेट बैंकिंग यूजर हैं तो पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) और टाइम डिपॉजिट स्कीमों में ऑनलाइन निवेश भी कर सकते हैं।
यहां लॉग इन कर ऑनलाइन सर्विस का उठा सकते फायदा
भारतीय डाक की वेबसाइट के मुताबिक, यहां ध्यान रहे कि ऑनलाइन सर्विस का फायदा तभी ले पाएंगे जब पोस्ट ऑफिस में आपने नेट बैंकिंग सर्विस भी ले रखी है। इंडिया पोस्ट इंटरनेट बैंकिंग की वेबसाइट https://ebanking.indiapost.gov.in/ पर लॉग इन कर ऑनलाइन सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट एक्सेस और स्टेटमेंट डाउनलोड किया जा सकता है। इसके दो तरीके हैं। यानी यह काम इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से हो सकता है। आप चाहें तो पोस्ट ऑफिस के मोबाइल बैंकिंग ऐप से मोबाइल बैंकिंग सर्विस ले सकते हैं।
ऑनलाइन सर्विस में मिलेगी ये सारी सुविधा
- पोस्ट ऑफिस नेट बैंकिंग सर्विस की मदद से खुद को या थर्ड-पार्टी पेयी को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
- इसके अलावा, पीपीएफ अकाउंट या सुकन्या समृद्धि अकाउंट में भी डिपॉजिट करने की सुविधा है।
- पोस्ट ऑफिस इंटरनेट बैंकिंग के जरिये पीपीएफ अकाउंट से पैसे निकालने या लोन के लिए अप्लाई करने की भी सुविधा मिलती है।
- रेकरिंग डिपॉजिट को बंद कर सकते हैं या अपने टाइम डिपॉजिट अकाउंट को समय से पहले बंद कर सकते हैं।
कैसे करें सेविंग अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड
- सबसे पहले https://ebanking.indiapost.gov.in/ पर लॉग-इन करें।
- इसके बाद नेविगेट अकाउंट्स पर क्लिक करें।
- फिर बैलेंस एंड ट्रांजेक्शन इन्फॉर्मेशन क्लिक करें।
- फिर सेविंग अकाउंट पर क्लिक करें और अब माई ट्रांजेक्शंस पर क्लिक कर स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं।
- पोस्ट ऑफिस के इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग से अकाउंट एक्सेस करने या कोई जानकारी या मदद लेनी हो तो कस्टमर केयर नंबर 1800-425-2440 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कॉन्टैक्ट सकते हैं।
- अगर आप चाहें तो [email protected] पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
जानिए क्या है पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (एमआईसी)
एमआईएस, मंथली इनकम स्कीम में खोले गए अकाउंट को सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से ही खोला जा सकता है। व्यक्तिगत खाता खोलते समय आप इस स्कीम में न्यूनतम 1,000 रुपए और अधिकतम 4.5 लाख रुपए का निवेश कर सकते हैं। लेकिन, ज्वाइंट खाते में अधिकतम 9 लाख रुपए तक जमा किया जा सकता है। बता दें कि यह योजना रिटायर्ड कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तो काफी फायदेमंद है।
जान लें क्या-क्या मिलते हैं फायदे
- एमआईएस में अच्छी बात ये है कि दो या तीन लोग मिलकर भी ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं।
- इस अकाउंट के बदले में मिलने वाली आय को हर मेंबर को बराबर दिया जाता है।
- ज्वाइंट अकाउंट को कभी भी सिंगल अकाउंट में कन्वर्ट करा सकते हैं।
- सिंगल अकाउंट को भी ज्वाइंट अकाउंट में कन्वर्ट करा सकते हैं।
- अकाउंट में किसी तरह का बदलाव करने के लिए सभी अकाउंट मेंबर्स की ज्वाइंट एप्लीकेशन देनी होती है।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications