फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) रिटर्न कमाने के लिहाज से लोगों की पसंद में सबसे ऊपर है। फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने में जोखिम भी कम है। एफडी मैच्योर होने के वक्त आपको पहले से तय दर से रिटर्न मिलता है।
नई दिल्ली: फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) रिटर्न कमाने के लिहाज से लोगों की पसंद में सबसे ऊपर है। फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने में जोखिम भी कम है। एफडी मैच्योर होने के वक्त आपको पहले से तय दर से रिटर्न मिलता है। इसके साथ ही बैंक सरकारी हो या प्राइवेट, फिक्स्ड डिपॉडिट यानी एफडी कराना सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है।

कोरोना वायरस के इस दौर में बाजार में उतार चढ़ाव से लोग डरे हुए हैं। ऐसे में वह सोने में निवेश कर रहे हैं या फिर बैंकों में फिक्स डिपॉजिट कर रहे हैं। बैंक में एफडी करने पर ब्याज तो कम मिलता है, लेकिन रिटर्न की गारंटी होती है। ऐसे में अगर आप भी एफडी कराने की सोच रहे हैं, तो पहले ये जान लीजिए कि कौन सा बैंक कितना रिटर्न दे रहा है। यहां हम आपको बताएंगे कि एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक कितना रिटर्न दे रहा है। ताकि आप एफडी करने से पहले खुद के लिए बेहतर विकल्प देख सकें।
एसबीआई एफडी
- एसबीआई में 7 से 45 दिन की एफडी पर 2.9 फीसदी ब्याज मिलता है।
- वहीं अगर आप 46 से 179 दिन की एफडी करते हैं तो बैंक 3.9 फीसदी ब्याज देता है।
- वहीं 180 दिन से लेकर एक साल से कम की एफडी पर बैंक 4.4 फीसदी ब्याज की पेशकश करता है।
- अगर आप 1 साल से 3 साल तक की एफडी करते हैं तो आपको 5.1 फीसदी ब्याज मिलता है।
- 3 साल से 5 साल के बीच की एफडी पर 5.3 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
- 5 साल से 10 साल की एफडी पर बैंक 5.4 फीसदी ब्याज देगा।
- बात करें वरिष्ठ नागरिकों कि तो हर अवधि की एफडी पर 0.50 फीसदी अधिक ब्याज दिया जाएगा।
एचडीएफसी में कितना मिल रहा है ब्याज
- अगर आप 7 से 14 दिन के लिए एफडी करते हैं तो बैंक आपको 2.75 फीसदी की दर से ब्याज देगा।
- 15 से 29 दिन की एफडी पर आपको 3 फीसदी ब्याज मिलेगा।
- वहीं 30 से 45 दिन की एफडी करने पर बैंक की तरफ से 3.25 फीसदी ब्याज देने की पेशकश की जा रही है।
- 46 से 60 दिन की एफडी पर 3.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
- अगर आप 61-90 दिन की एफडी कराते हैं तो आपको 4 फीसदी ब्याज मिलेगा।
- वहीं 91 दिन से 6 महीने की एफडी पपर 4.10 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
- 6 महीने 1 दिन से 9 महीने की अवधि पर 4.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
- इसके अलावा 9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम तक की अवधि पर 4.75 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
- 1 साल 1 दिन से 2 साल की अवधि पर बैंक 5.25 फीसदी ब्याज दे रहा है।
- 2 साल 1 दिन से 3 साल की अवधि पर आपको 5.35 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
- 3 साल 1 दिन से 5 साल की अवधि पर 5.50 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
- 5 साल 1 दिन से 10 साल की अवधि पर बैंक की तरफ से 5.50 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
- वहीं वरिष्ठ नागरिकों को हर अवधि पर 0.50 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक में कितना मिल रहा है ब्याज
- आईसीआईसीआई बैंक 7 से 14 दिन तक की एफडी पर 2.75 फीसदी ब्याज दे रहा है।
- वहीं 15 से 29 दिन की एफडी पर 3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
- 30 से 45 दिन की एफडी पर 3.25 फीसदी ब्याज की पेशकश की जा रही है।
- 46 से 90 दिन की एफडी पर बैंक 3.50 फीसदी ब्याज देगा।
- इसके साथ ही 91 से 184 दिन की एफडी पर आईसीआईसीआई बैंक 4.10 फीसदी ब्याज दे रहा है।
- 185 से 289 दिन की एफडी पर आपको 4.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
- 290 दिन से एक साल से कम की एफडी पर बैंक 4.75 फीसदी की दर से ब्याज देगा।
- अगर आप 1 साल से 389 दिन की एफडी करते हैं तो आपको 5.15 फीसदी ब्याज मिलेगा।
- वहीं 390 दिन से लेकर 18 महीने से कम की अवधि पर आपको 5.15 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
- 18 महीने से लेकर 3 साल तक की एफडी पर 5.35 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
- 3 साल 1 दिन से 10 साल तक की एफडी पर बैंक 5.50 फीसदी ब्याज देगा।
- बता दें कि वरिष्ठ नागरिकों को सभी अवधि की एफडी पर 0.50 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा।
एक्सिस बैंक में कितना मिल रहा है ब्याज
- 7 से 14 दिन की एफडी पर बैंक 2.75 फीसदी ब्याज दे रहा है।
- अगर आप 15 से 29 दिन की एफडी कराते हैं तो आपको 3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
- 30 से 45 दिन की एफडी कराने पर बैंक 3.50 फीसदी ब्याज दे रहा है।
- 46 दिन से लेकर 3 महीने से कम की अवधि पर बैंक 4 फीसदी ब्याज की पेशकश करता है।
- अगर आप 3 महीने से लेकर 6 महीने से कम की एफडी कराते हैं तो बैंक में 4.10 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
- 6 महीने से 9 महीने से कम की एफडी पर 4.50 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
- 9 महीने से लेकर 11 महीने 24 दिन की एफडी पर बैंक 4.75 फीसदी ब्याज दे रहा है।
- 11 महीने 25 दिन से लेकर 1 साल 4 दिन तक की एफडी पर बैंक में 5.45 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
- 1 साल 5 दिन से लेकर 18 महीने से कम की एफडी पर 5.40 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
- 18 महीने से 2 साल से कम की अवधि पर 5.45 फीसदी ब्याज मिलेगा।
- 2 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
- वरिष्ठ नागिरकों के लिए 7 दिन से 10 साल की अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक की ओर से 2.75 फीसदी से लेकर 6.15 फीसदी की दर से ब्याज की पेशकश की जा रही है।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?



Click it and Unblock the Notifications