Take these precautions while buying gold: अगर त्योहारी सीजन में आप भी गोल्ड या गोल्ड के जेवर खरीदने जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। यहां पर इस बात की जानकारी दी जा रही है गोल्ड खरीदने के पहले और उसके बाद क्या सावधानी रखें।
कुछ ऐसी बातें हैं अगर उनका ध्यान रखा जाए तो सोने के जेवर खरीदते वक्त आपके साथ धोखाधड़ी नहीं हो पाएगी। इसके अलावा आपको पूरी तरह से शुद्ध सोने के जेवर ही मिलेंगे। आइये जानते हैं सोना खरीदने में रखी जाने वाली सावधानियां क्या हैं।

गोल्ड खरीदने पर पेमेंट ऑनलाइन ही करें: आमतौर पर सोना खरीदने पर कैश पेमेंट का चलन है। लेकिन अगर ऑनलाइन पेमेंट किया जाए तो यह ग्राहकों की सुरक्षा के लिए काफी जरूरी है। आप चाहें तो यह पेमेंट डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से करें या ऑन लाइन पेमेंट करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप धोखाधड़ी से भी बच सकते हैं। यह एक तरह से रिकॉर्ड की आपने उस सुनार से जेवर खरीदा है।
हॉलमार्क सर्टिफाइड सोना ही खरीदें: ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) का हॉलमार्क सोना खरीदने के पहले जरूर देखें। सरकार ने इसे अब अनिवार्य भी कर दिया है। इसके अलावा गोल्ड या ज्वैलरी खरीदते समय प्यूरिटी कोड, टेस्टिंग सेंटर मार्क, ज्वैलर का मार्क और मार्किंग की तारीख भी देखें।
सोना खरीदने के पहले रेट चेक करें: सोने खरीदने से पहले उस दिन का भाव जरूर जानें और ऑनलाइन इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की वेबसाइट पर जाकर उस दिन का गोल्ड का भाव पता चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग रहता है।
सोना खरीदने के बाद रसीद जरूर लें: सोना खरीदने के बाद बिल जरूर लें। यह रसीद बाद में बहुत ही काम आती है।
सोना खरीदने से पहले जानें मेकिंग चार्ज: सोने के जेवर खरीदते वक्त मेकिंग चार्ज का ध्यान रखना चाहिए। मशीन से तैयार गहनों का मेकिंग चार्ज 3 से लेक 25 फीसदी तक हो सकता है। कुछ कारीगर बारीक डिजाइन वाले गहने भी बनाते हैं। ऐसे गहनों पर मेकिंग चार्ज 30 फीसदी तक हो सकता है। इसमें कई बार डिस्काउंट भी मिलता है, जिसके बारे में पहले ही जान लेना चाहिए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
