IDBI Bank Fixed Deposit: आईडीबीआई बैंक ने अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया है, जिसमें रिटर्न देने वाली नई अवधि शामिल की गई है। बैंक ने मौजूदा स्पेशल एफडी की समय-सीमा भी बढ़ा दी है, जिससे ग्राहकों को इनका लाभ उठाने के लिए अधिक समय मिल सकेगा।

23 दिसंबर, 2024 से प्रभावी, आईडीबीआई बैंक ने अपने New Utsav Callable FD के लिए 555 दिन की नई अवधि शुरू की है। यह 15 फरवरी, 2025 तक उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, उत्सव एफडी के तहत मौजूदा अवधि के लिए निवेश की समयसीमा 31 मार्च, 2025 तक बढ़ा दी गई है।
नई Utsav Callable एफडी की ब्याज दरें
उत्सव कॉलेबल एफडी के लिए ब्याज दरें बेहतर रिटर्न देने के लिए बनाई गई हैं। आम नागरिकों के लिए, दरें इस 300 दिन पर 7.05% ऑफर की जा रही है, 375 दिन के लिए 7.25%, 444 दिन के लिए 7.35% और 700 दिन के लिए 7.20% ब्याज दर ऑफर की जाती है। नए 555-दिन के लिए 7.40% की ब्याज दर ऑफर करी जा रही है।
वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ी अधिक दरें मिलती हैं। इसमें 300 दिन के लिए 7.55% ब्याज दर, 375 दिन के लिए 7.75% ब्याज दर, 444 दिन के लिए 7.85% ब्याज दर और 700 दिन के लिए 7.70% ब्याज दरें। 555 दिनों की नई अवधि के लिए 7.90% की दर प्रदान करती है।
वरिष्ठ नागरिकों को अधिक ब्याज दर मिल रही
विशेष उत्सव एफडी दरों के अलावा, आईडीबीआई बैंक की सामान्य सावधि जमा ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम जमा के लिए 3% से 7% तक हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए, ये दरें सात दिनों से लेकर दस साल तक की अवधि के लिए 3.50% और 7.50% के बीच बदलती रहती हैं। संशोधित ब्याज दरें 23 दिसंबर, 2024 से प्रभावी हुई हैं। वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ी अधिक दरों को ये बैंक ऑफर कर रहा है।
इसके अलावा आईडीबीआई बैंक ने समय से पहले निकासी के बारे में अपनी नीति भी बताई है। समय से पहले बंद की गई जमाराशियों पर लागू दर पर 1% का जुर्माना लगाया जाएगा, जिसमें स्वीप-इन और पार्शियल निकासी के माध्यम से की गई निकासी भी शामिल है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
