Suzlon Energy share price target: देश का सबसे ज्यादा चर्चित सस्ता शेयर सुजलॉन का है। यह एक विंड इनर्जी कंपनी है। आज कल सोलर और विंड इनर्जी की सबसे ज्यादा चर्चा है। ऐसे में सभी हो लगता है कि इस सस्ते शेयर को खरीद कर अच्छी कमाई हो सकती है।
अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं, तो यह सही है। अभी तक बड़ी ब्रोकरेज कंपनियां इस शेयर पर रिसर्च नहीं कर रही थीं। लेकिन अब समय बदल गया है। अब रिसर्च कंपनियों के रडार पर भी सुजलॉन इनर्जी का शेयर आ गया है। 29 जून 2023 को देश की बड़ी ब्रोकरेज कंपनी आईसीआईसीआई सिक्योरिटील ने सुजलॉन इनर्जी के शेयर का प्राइस टारगेट जारी किया है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार सुजलॉन इनर्जी का शेयर 22 रुपये तक जा सकता है। वहीं यह शेयर इस वक्त करीब 15 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार से देखा जाए तो सुजलॉन इनर्जी के शेयर में निवेश करके करीब 30 से लेकर 35 फीसदी का फायदा कुछ ही समय में उठाया जा सकता है।
जहां तक सुजलॉन इनर्जी के रेट की बात है तो इसका एक साल में जहां न्यूनतम का स्तर 5.90 रुपये का रहा है, वहीं अधिकतम का स्तर 15.75 रुपये का रहा है।
जहां तक सुजलॉन इनर्जी के शेयर के रिटर्न की बात है तो यह 1 माह में करीब 43.66 प्रतिशत की कमाई करा चुका है। वहीं सुजलॉन इनर्जी का शेयर 3 माह में करीब 92.45 प्रतिशत की कमाई करा चुका है। वहीं इस साल 1 जनवरी से अभी तक यह शेयर 44.34 प्रतिशत की कमाई करा चुका है।
इसके अलावा सुजलॉन इनर्जी का शेयर बीते एक साल में 123.36 प्रतिशत की कमाई करा चुका है। जहां तक 3 साल के दौरान रिटर्न की बात है तो यह 202.97 प्रतिशत की कमाई करा चुका है।
नोट: यहां पर सुजलॉन इनर्जी के शेयर में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। यहां पर सिर्फ ब्रोकरेज कंपनी की राय बताई जा रही है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
